419

नवाज़ शरीफ को बड़ा झटका, इमरान के प्रधानमंत्री बनने के बाद सुधरेंगे भारत पाकिस्तान के रिश्ते ?

इमरान खान पाकिस्तान के आम चुनाव के बाद जारी मतगणना के आधार पर नए प्रधानमंत्री बनने के बेहद करीब पहुंच गए हैं. अब तक सत्तारूढ़ नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएमल-एन को चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. निवर्तमान प्रधानमंत्री के साथ-साथ शरीफ के भाई और प्रधानमंत्री पद के दावेदार शहबाज शरीफ चुनाव हार गए हैं.

नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग (पीएमएल-एन) अभी तक के रुझानों के आधार पर दूसरे नंबर की पार्टी बनी हुई है, लेकिन उसके कई शीर्ष नेताओं के हारने की खबर है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी के चुनाव में हार की खबर है.

अब्बासी भी उन कई नेताओं में शामिल हैं जो एक से अधिक सीटों से चुनाव लड़ रहे थे. एनए 57 सीट को पार्टी का सुरक्षित सीट माना जाता था. इस सीट पर पीएमएल-एन ने पहली बार 1985 में जीत हासिल की थी, तब अब्बासी के पिता यहां से जीतने में कामयाब रहे थे.

421

चीन के सैनिको की फिर से घुसपैठ, जल्द में ही 5 बार कर चुके है यह काम

चीन की घुसपैठ वाली चाल का खुलासा एक बार फिर भारत-चीन सरहद पर हुआ है. 'आजतक' को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक चीनी सेना ने उत्तराखंड के बाराहोती इलाके में इसी महीने यानी जुलाई के पहले सप्ताह में ताबड़तोड़ घुसपैठ की.

ITBP सूत्रों के मुताबिक चीनी सैनिकों (PLA) ने 10 जुलाई को बाराहोती के तुनजून ला के पास बाइक के जरिए घुसपैठ की. बताया जा रहा है कि एक चीनी सैनिक बाइक पर सवार था और करीब 500 मीटर अंदर बाराहोती के इलाके में घुस आया. हालांकि आईटीबीपी के विरोध के बाद यह चीनी सैनिक बाराहोती के इस इलाके से वापस चला गया.

401

जम्मू-कश्मीर : सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आज सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गये। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने श्रीनगर के लाल चौक इलाके में घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की। जवाबी कार्रवाई के साथ ही मुठभेड़ शुरू हो गयी। उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गये।  अधिकारी ने कहा कि मारे गए आतंकवादियों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।

400

बीजेपी MLA के ऑफिस में तोड़फोड़ को लेकर हार्दिक दोषी करार, 2 साल की सजा

पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल, सरदार पटेल ग्रुप के लालजी पटेल ओर ऐके पटेल को 2015 के मेहसाणा दंगा मामले में दोषी करार दिया गया है. साथ ही विसनगर कोर्ट ने उन्हें 2 साल कि सजा भी सुनायी है. हार्दिक पटेल समेत दोनों पर आगजनी और तोड़फोड़ का आरोप था.

इस मामले में विसनगर कोर्ट ने 17 आरोपियों में से 3 लोगों को दोषी ठहराया है, वहीं 14 लोगों को बरी कर दिया है. आरक्षण आंदोलन के दौरान हुई हिंसा की पहली घटना 23 जुलाई 2015 को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक ऋषिकेश पटेल के दफ्तर में हुई थी. इस दौरान जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की गई थी.

सरकारी वकिल चंदन सिंह राजपुत के मुताबिक हार्दिक पटेल समेत दोनों को 50 -50 हजार का जुर्माना और 10-10 हजार मुआवजे के तौर पर चुकाने का आदेश दिया है. इस पूरे मामले में दिलचस्प बात ये है कि सरकार ने ये घोषणा की थी कि वो पाटीदार आंदोलन के दौरान हुए दंगों के सभी मामले वापस ले लेगी, लेकिन कहीं ना कहीं सजा के एलान ने सरकार कि नीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं

371

PNB घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी ने एंटीगुआ देश की नागरिकता ली

फरार चल रहे पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी मेहुल चोकसी के बारे में बड़ा खुलासा हुआ है. आजतक को जानकारी मिली है कि मेहुल चोकसी अमेरिका से एंटीगुओ आइलैंड जाकर शरण ली है.

आजतक को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मेहुल चोकसी बीते 8 जुलाई को यहां के वी.सी बर्ड इंटरनेशल एयरपोर्ट पहुंचा है. जिसके एक दिन बाद ही भारतीय एजेंसियों ने अमेरिका से मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण की संभावनाओं पर चर्चा की थी.

जानकारी मिली है कि मेहुल चोकसी ने अमेरिका से एंटीगुआ जाने के लिए जेट ब्लू फ्लाइट का इस्तेमाल किया. दिलचस्प बात ये है कि मेहुल ने इस हवाई यात्रा के लिए भारतीय पासपोर्ट का इस्तेमाल नहीं किया है.