भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने पाकिस्तान के भावी प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ-ग्रहण समारोह में नहीं जाएंगे. गावस्कर ने खुद इमरान खान को फोन ये जानकारी दी है.
पाकिस्तान तहरीक-ए इंसाफ के चीफ इमरान खान 18 अगस्त को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. शपथ-ग्रहण में शामिल होने के लिए इमरान खान ने अपने दोस्त और क्रिकेटर सुनील गावस्कर को आमंत्रित किया था.
सुनील गावस्कर ने शपथ ग्रहण में न जाने की वजह इंग्लैंड में चल रही टेस्ट सीरीज के चलते अपनी व्यस्त कार्यक्रम को बताया. गावस्कर ने इमरान खान से फोन पर बात की है और उन्हें जीत के लिए बधाई दी है. लेकिन खुद वहां जाने में असमर्थता जताई है. सुनील गावस्कर ने बताया है कि शपथ ग्रहण के दिन वह टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड में रहेंगे. इसलिए उनका पाकिस्तान जाना मुमकिन नहीं है.