223

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन, दिल्ली के एम्स में ली अंतिम सांसें

भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) का निधन हो गया है. देश की राजनीति के सबसे करिश्माई और लोकप्रिय चेहरों में से एक वाजपेयी ने 93 साल की उम्र में दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में अंतिम सांसें लीं.

वे पिछले दो महीने से ज्यादा समय से एम्स के बिस्तर पर थे और मौत से उनकी ‘ठनी’ हुई थी, हालांकि आज शाम पांच बजकर पांच मिनट पर उन्होंने अलग रास्ता चुना और ‘काल के कपाल पर लिखकर’ वे इस दुनिया से कूच कर गए. उनके खुद के शब्दों में ‘मैं जी भर जिया, मैं मन से मरूं, लौटकर आऊंगा, कूच से क्यों डरूं’.

तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे वाजपेयी अस्वस्थता के चलते लंबे समय से सार्वजनिक जीवन से दूर थे. वे डिमेंशिया नाम की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे. 2009 से ही वे व्हीलचेयर पर थे, देशवासियों ने उन्हें अंतिम बार 2015 में 27 मार्च को देखा, जब तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भारत माता के इस सच्चे सपूत को भारत रत्न से सम्मानित करने उनके आवास पर पहुंचे.

197

मुख्य सचिव से मारपीट केस: केजरीवाल के करीबी ने खारिज किया पुलिस का दावा

दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से मारपीट केस में चार्जशीट के बाद अब नया मोड़ आ गया है. पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबियों के बयान का हवाला देते हुए इस केस में उन्हें (केजरीवाल) आरोपी बनाने की दलील दी है, लेकिन केजरीवाल के पर्सनल सेक्रेटरी ने पुलिस के इस दावे को साजिश बताया है. 

आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पर्सनल सेक्रेटरी विभव कुमार ने पुलिस का बयान सामने आने के बाद इस संबंध में ट्वीट किया है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि दिल्ली पुलिस मोदी सरकार के इशारों पर काम कर रही है और अरविंद केजरीवाल को बदनाम करने के लिए झूठे केस में फंसाना चाहती है.विभव ने लिखा, 'मैंने पुलिस को बताया है कि दिल्ली पुलिस मोदी सरकार के इशारों पर काम कर रही है और अरविंद केजरीवाल को बदनाम करने के लिए झूठे केस मेंफंसाना चाहती है.

196

भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदों को चुनाव आयोग का झटका एक साथ कराने हों चुनाव तो 1-2 महीने में लें फैसला

देश में एक साथ लोकसभा और विधानसभा चुनाव कराने की भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदों को चुनाव आयोग से झटका लगा है. चुनाव आयोग का कहना है कि देश में इतने वीवीपैट ही नहीं हैं कि 11 राज्य के विधानसभा चुनाव और देश में लोकसभा चुनाव एक साथ करवाएं जाएं.

मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत के मुताबिक, अगर 11 राज्यों के विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव एक साथ करवाने हैं तो इस पर अगले एक-दो महीने में ही फैसला लेना होगा. क्योंकि इसके लिए काफी बड़ी मात्रा में नई वीवीपैट मशीनें ऑर्डर करनी होंगी.

इसके अलावा चुनाव आयोग की ओर से ये भी कहा गया है कि साल के अंत में होने वाले 4 राज्यों के विधानसभा चुनाव के साथ भी लोकसभा चुनाव नहीं करवाए जा सकते हैं. इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी एक देश-एक चुनाव पर बयान दिया है. उनका कहना है कि अभी की परिस्थिति में ये संभव नहीं है.

175

लोकसभा के पूर्व स्पीकर सोमनाथ चटर्जी का निधन, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया शोक

लोकसभा के पूर्व स्पीकर सोमनाथ चटर्जी का निधन हो गया है. वह किडनी की बीमारी के चलते कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती थे, जहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था.

तबीयत नाजुक होने के बाद बीते 10 अगस्त को उन्हें कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. माकपा के पूर्व नेता सोमनाथ चटर्जी 10 बार लोकसभा के सांसद रहे हैं. वह कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए-1 सरकार में 2004 से 2009 तक लोकसभा के अध्यक्ष रहे थे.

यूपीए-1 शासनकाल में उनकी पार्टी सीपीएम की ओर से सरकार से समर्थन वापस लिए जाने के बाद उनसे स्पीकर पद छोड़ने को कहा गया था, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया. जिस कारण उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया. चटर्जी सीपीआईएम के केंद्रीय समिति के सदस्य रहे थे, और उन्हें प्रकाश करात के धुर विरोधी के रूप में जाना जाता है.

174

JNU छात्र उमर खालिद पर हमले की कोशिश, हथियार छोड़कर भागे हमलावर

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) के छात्र नेता उमर खालिद पर हमले की कोशिश की गई है. उमर खालिद पर दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के पास इस अटैक की कोशिश हुई है. हालांकि, किसी प्रकार की क्षति नहीं पहुंची और वह पूरी तरह सुरक्षित हैं.

यह घटना दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब इलाके की है. जानकारी के मुताबिक, उमर खालिद अपने साथियो के साथ कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के पास बैठे हुए थे.

इसी दौरान दो लोग वहां पहुंचे और उन्होंने उमर की तरफ आने की कोशिश की. आरोप है कि इन दो में से एक शख्स के पास पिस्तौल थी. इस दौरान वहां बैठे लोगों को जब शक हुआ तो वे रुक गए और वहां से फरार हो गए.