550

राहुल गाँधी ने नोटबंदी को बताया बहुत बड़ा घोटाला

राफेल डील और नोटबंदी को लेकर कांग्रेस लगातार मोदी सरकार पर हमला कर रही है. जहां देश के अलग-अलग शहरों में पार्टी प्रवक्ताओं और बड़े नेताओं ने मोर्चा संभाला है, तो वहीं कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी मुख्यालय से केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला.

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी ताजा आंकड़ों का हवाला देते हुए कांग्रेस ने नोटबंदी को मोदी सरकार का बड़ा घोटाला करार दिया है. उन्होंने कहा कि नोटबंदी का इरादा देश के बड़े उद्योगपतियों के काले धन को सफेद करना था. इसलिए नोटबंदी कोई गलती नहीं थी, नोटबंदी जानबूझकर बड़े उद्योग घरानोंके  लिए रास्ता खोलने के उद्देश्य से की  गई थी.

510

वामपंथी विचारकों की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, आज ही होगी सुनवाई

भीमा कोरेगांव हिंसा से जुड़े मामलों में मंगलवार को देश के कई हिस्सों में वामपंथी विचारकों की गिरफ्तारी और उनके ठिकानों पर छापेमारी से हंगामा मच गया. मंगलवार को जैसे ही छापेमारी की खबरें आईं विपक्ष ने सरकार पर हमला बोल दिया. आज गौतम नवलखा की कोर्ट में पेशी होनी है.

इस मामले पर विभिन्न वामपंथी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हैदराबाद में विरोध-प्रदर्शन भी किया. पुलिस की इस कार्रवाई की तमाम दलों ने भी निंदा की है. कांग्रेस-वामदलों समेत तमाम दलों ने इसे मोदी सरकार का तानाशाही एक्शन करार दिया है. मामले में जिस तरह से गिरफ्तार हुई है, इसके बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने महाराष्ट्र सरकार को नोटिस भेजा है.

511

केंद्र सरकार के कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, 2 फीसदी बढ़ा महंगाई भत्ता

केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशन भोगि‍यों को मोदी सरकार ने एक बड़ा तोहफा दिया है. बुधवार को हुई केंद्रीय मंत्र‍िमंडल की बैठक में महंगाई भत्ते में 2 फीसदी की बढ़ोत्तरी कर दी गई है. इस बढ़ोत्तरी के बाद डीए 9 फीसदी हो गया है.

इस बढ़ोत्तरी का फायदा 1.10 करोड़ केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मिलेगा. मौजूदा समय में केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 7 फीसदी महंगाई भत्ता मिलता है.

2 फीसदी की बढ़ोत्तरी को मंजूरी मिलने के बाद इन्हें मिलने वाला महंगाई भत्ता 9 फीसदी हो गया है. महंगाई भत्ते में जो बढ़ोत्तरी हुई है. यह बढ़ोत्तरी 7वें वेतन आयोग में तय किए गए फॉमूर्ल के ह‍िसाब से हुई है.

503

केरल में कांग्रेस का बाढ़ पीड़ितों के लिए 1001 घर बनाने का वादा

केरल में कांग्रेस ने ऐलान किया है कि वह 1001 बाढ़ पीड़ितों के घर बनाएगी. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी फिलहाल प्रदेश के दो दिन के दौरे पर हैं. इसके मद्देनजर पार्टी की यह घोषणा काफी अहम मानी जा रही है.

बाढ़ से जूझते लोगों के लिए कांग्रेस पार्टी ने यहां 1001 रिलीफ होम फंड की शुरुआत कर दी है. पार्टी की घोषणाओं के मुताबिक, बाढ़ पीड़ितों के लिए बनाए जाने वाले प्रत्येक घर पर तकरीबन 5 लाख रुपए का खर्च आएगा. घर निर्माण का पूरा प्रोजेक्ट 5.05 करोड़ का तय किया गया है.

घर बनाने का खर्च पार्टी कार्यकर्ताओं और बाढ़ पीड़ितों के चंदे से निकाला जाएगा. इसकी शुरुआत भी हो गई है. कई गैर-सरकारी संगठनों और जिला कांग्रेस कमेटियों ने इसका चेक राहुल गांधी को सौंप दिया है.

502

पुणे पुलिस और स्थानीय पुलिस ने मिलकर देशभर में वामपंथी विचारकों के ठिकानों पर की छापेमारी

भीमा कोरेगांव हिंसा से जुड़े मामले में देश के कई हिस्सों में मंगलवार को पुणे पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने कई एक्टिविस्ट और माओवादी नेताओं के ठिकानों पर छापेमारी की. ये छापेमारी महाराष्ट्र, गोवा, तेलंगाना, दिल्ली और झारखंड में की गई. बता दें कि सभी छापेमारी पुणे पुलिस और स्थानीय पुलिस ने एक साथ की.

पुणे पुलिस की ओर से अब तक कुल 5 गिरफ्तारियां की गई हैं. दिल्ली, हरियाणा और हैदराबाद से 1-1 गिरफ्तारी की गई जबकि मुंबई से 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया. दलित एक्टविस्ट गौतम नवलखा, वरवरा राव, सुधा भारद्वाज, अरुण फरेरिया और वरनोन गोंजालवेस गिरफ्तार किए गए लोग हैं.