मध्यप्रदेश के चुरहट में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के काफिले पर हुए पथराव की घटना ने अब राजनीतिक रूप ले लिया है. रविवार को हुई इस घटना के बारे में राज्य के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि इसके पीछे मुख्यमंत्री की हत्या की साजिश थी.
गृहमंत्री ने बयान दिया है कि मुख्यमंत्री के काफिले पर हमला करने वाले सभी आरोपी कांग्रेसी थे. उन्होंने कहा है कि इस मामले में अभी तक 8 कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार किया गया था.
बता दें कि अभी तक इस मामले में कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद सीएम की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है. वहीं इस घटना के अंजाम देने वाले सरगना को बख्शा नहीं जाएगा.