श्रीनगर में घंटो की गोलीबारी के बाद भारतीय जवानों ने दो आतंकी किए ढेर

197

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में सीआरपीएफ कैंप के पास सुरक्षाबलों और आतंकियों में गोलीबारी जारी है सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है गोलीबारी होते हुए 36 घंटे से ज्यादा हो गए हैं सोमवार को प्रात: श्रीनगर के करन नगर स्थित 23 सीआरपीएफ बटालियन कैंप पर फिदायीन हमले की कोशिश की गई थी.

हालांकि आतंकियों के मंसूबे को गेट पर तैनात जवानों ने नाकाम कर दिया था लेकिन आतंकी भागकर एक इमारत में छिप गए थे  जिसके बाद से दोनों तरफ से फायरिंग जारी है श्रीनगर के करन नगर में आईजी ऑपरेशन जुल्फीकर हसन ने कहा कि आतंकियों से मुठभेड़ अभी जारी है किसी भी नुकसान से बचने के लिए सावधानी बरत रहे हैं

आपको बता दें कि सोमवार को गोलीबारी में एक जवान शहीद हो गया था। वहीं एक जवान के घायल होने की खबर भी है. बताया जा रहा है कि करन नगर इलाके में स्थित सीआरपीएफ  की 23 बटालियन के गेट पर तैनात संतरियों ने तड़के करीब साढ़े चार बजे एके 47 और पिट्ठू बैग पहने दो आतंकियों को कैंप की ओर आते देखा .

Add comment


Security code
Refresh