
जीटीबी मेट्रो स्टेशन पर एक बुजुर्ग ने मेट्रो के सामने छलांग लगाकर जान दे दी. उसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है. जिसमें बुजुर्ग ने पारिवारिक कलह की वजह से खुदकुशी की बात लिखी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
वहीं पुलिस का कहना है कि परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है. वहीं, घटना की वजह से जहांगीरपुरी से हुड्डा सिटी सेंटर की ओर चलने वाली मेट्रो का परिचालन आधे घंटे तक प्रभावित रहा.
पुलिस के मुताबिक, बुजुर्ग की पहचान बनारसी दास के रूप में हुई है. बुजुर्ग की उम्र लगभग 76 वर्ष बताई जा रही है. बुजुर्ग सपरिवार सहित आदर्श नगर में रहते थे.
बता दे कि बृहस्पतिवार दोपहर ढाई बजे यह बुजुर्ग के मेट्रो के सामने कूदने की सूचना मिली. तबी सीआईएसएफ के जवानों व मेट्रो कर्मियों ने जख्मी बुजुर्ग को बाबू जगजीवनराम अस्पताल में भर्ती करवाया था.
जहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि बुजुर्ग ने प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन के पहुंचते ही छलांग लगा दी. हालांकि, चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाने की कोशिश की लेकिन तब तक बुजुर्ग ट्रेन के चपेट में आ चुका था.
बुजुर्ग का एक पैर कट गया था. तलाशी के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला. नोट में बुजुर्ग ने लिखा है कि घर में रोज रोज हो रहे झगड़े से परेशान होकर वह यह कदम उठा रहा है.
आप को बता दे कि पिछलें कुछ दिन में मेट्रो के आगे कूदकर सुसाइड करने वालों की संख्या बहुत तेज़ी से बढ़ी है. इस पर जल्द ही प्रसाशन को कोई ठोस कदम उठाना होगा.