
पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव पर दबाव बनाकर पाकिस्तान ने उनसें एक और विडियो जारी कराया है. विडियो में कुलभूषण जाधव अपना गुनहा काबुल करते हुए दिखाई दे रहे है. विडियो में कुलभूषण ने कहा कि पाकिस्तान में उन्हें कोई नुकशान नहीं पहुंचाया गया है.
जारी किए गए नए वीडियो में कुलभूषण ने कहा कि मेरी मां मुझे देखकर काफी खुश थी. मैं इसके लिए पाकिस्तानी सरकार का शुक्रिया करना चाहता हूं.
कुलभूषण ने वीडियो में कहा कि मैंने अपनी मां से कहा कि यहां पर मुझे कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया है. और ना ही मुझे किसी ने टार्चर किया है. ऐसा कहा कुलभूषण जाधव ने.
बता दे कि पाकिस्तानी सरकार कुलभूषण जाधव पर दबाव बनाकर पहलें भी कई बार ऐसा विडियो जारी कर चुकी है. कुलभूषण ने कहा कि मैंने अपनी मां और पत्नी की आंखों में डर देखा.
वीडियो में जाधव ने कहा कि जो भारतीय उच्चायोग का अधिकारी मेरी मां के साथ आया था. वह उनपर चिल्ला रहा था. कुलभूषण ने बार-बार वीडियो में पाकिस्तान सरकार का शुक्रिया अदा किया है.
आपको बता दें कि 25 दिसंबर को कुलभूषण जाधव की मां और पत्नी ने इस्लामाबाद में मुलाकात की थी. पाकिस्तान विदेश मंत्रालय में हुई इस बातचीत में एक शीशे की दीवार के आर-पार मां-बेटे की मुलाकात हुई थी.
पाकिस्तान की ओर से कुलभूषण की मां और पत्नी के साथ बुरा व्यवहार किया गया था. मीटिंग से पहले उनके कपड़े बदलवाए गए, मंगलसूत्र, चूड़ियां उतरवाई गईं. इसके अलावा उनके जूते भी वहां पर जब्त करवा लिए गए. पाकिस्तान ने आरोप लगाया था कि उनके जूतों में कोई चिप लगी हुई है जिसकी जांच चल रही है.