अब आज नहीं कल सुनाई जायगी लालू यादव को चारा घोटाले में सज़ा

0071

 

आरजेडी प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के खिलाफ सजा के ऐलान पर फैसला टल गया है. अब रांची की विशेष सीबीआई अदालत कल यानी गुरुवार को लालू यादव की सजा पर फैसला सुनाएगी. बीते 23  दिसंबर को कोर्ट ने लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में दोषी करार दिया था. जिसके बाद से लालू यादव रांची की जेल में बंद है.

आज सजा का ऐलान होना था. जिसके लिए लालू यादव समेत सभी दोषियों को जेल से कोर्ट लाया गया था. कोर्ट के बाहर समर्थकों की भीड़ भी पहुंची थी. जिसे देखते हुए सरकार ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. 

वकील विंदेश्वरि प्रसाद के निधन के चलते सीबीआई कोर्ट ने आज फैसला टाल दिया है. जिसके बाद लालू यादव को अब वापस रांची की बिरसा मुंडा जेल ले जाया गया.

इस केस में लालू समेत 16 लोगों को आज सजा सुनाई जानी है. अदालत ने लालू यादव को धोखाधड़ी, साजिश और भ्रष्टाचार के आरोप में आईपीसी की धारा 420,  120  बी और पीसी एक्ट की धारा 13(2 ) के तहत दोषी पाया है. इस मामले में बिहार के पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्रा और ध्रुव भगत समेत 6  लोगों को बरी कर दिया गया था.

बता दे कि लालू के वकील अदालत से लालू यादव को कम से कम सजा देने की अपील करेंगे. जबकि सीबीआई के वकील ने कहा कि यह भ्रष्टाचार से जुड़ा मामला है और ऐसे में अदालत से अधिकतम सजा देने की गुजारिश की जाएगी.

वहीं दूसरी तरफ लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी से जब मिडिया ने बात की तो उन्होनें कहा कि लालू जी जल्द ही जेल से बाहर आयंगे.

आप को बता दे कि चारा घोटाले में कुल 38 लोग आरोपी थे. जिनके खिलाफ सीबीआई ने 27 अक्टूबर 1997 को मुकदमा दर्ज किया था. इस मामले में लगभग 20 साल बाद फैसला आया है.

बता दे कि इस मामले में 38 लोगों को सज़ा सुनाई गयी थी.  इनमें से 11  की मौत हो चुकी है, वहीं तीन सीबीआई के गवाह बन गये. जबकि दो ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया था. 

जिसके बाद उन्हें 2006-07 में ही सजा सुना दी गयी थी. इसके बाद 22 आरोपी बच गए थे. जिनको लेकर यह फैसला सुनाया गया. 

 

 

Add comment


Security code
Refresh