अब नॉएडा से गुरुग्राम का सफर मात्र 40 मिनट में, दिल्ली मेट्रो मैजेंटा लाइन का कर रही है शुरुआत

0043

 

नोएडा से गुड़गांव या इसके विपरीत यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खास अच्छी खबर है.  दिल्ली मेट्रो  ने यात्रा के समय को मौजूदा 90 मिनट से घटाकर 40  मिनट रह जायगी. वर्तमान में  नोएडा के बॉटनिकल गार्डन से गुरुग्राम तक की मेट्रो यात्रा करने में करीब 90 मिनट लगतें है.

जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 दिसंबर को इस मेट्रो को झंडी दिखाकर इसकी शुरुआत करेंगे. 

जिसमें राजीव चौक से मेट्रो को बदलना भी पड़ता है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस के कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल का  यह कहना है कि इससे लोगों के समय में बचत होगी.

इस सेवा के शुरू होने के बाद यात्रियों को काफी समय की बचत होगी. जो लोग गुरुग्राम से नॉएडा रोजाना अपने दफ्तर के लिए निकलते है. उनको काफी लाभ होगा.

ऐसे ही एक यात्री जिनका नाम निति झा है. जब हमने इस बारे में उनसे बात कि तो उन्होंने कहा कि इस मेट्रो की सेवा से उन्हें और उन जैसे काफी यात्रियों को बहुत अधिक लाभ होगा. जो रोजाना गुरुग्राम से नॉएडा अपने दफ्तर के लिए आते है.

यह मेट्रो साउथ दिल्ली से नॉएडा के बॉटनिकल गार्डन तक चलेगी. आपको बता दे कि अब वर्तमान समय में बॉटनिकल गार्डन से गुरुग्राम जाने में लगभग 90 मिनट का समय लगता है.

लेकिन दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन शुरू होने के बाद यह समय 40 मिनट में बदल जायगा. बॉटनिकल गार्डन नोएडा से सीधे दक्षिण दिल्ली इलाकों जैसे नेहरू प्लेस और कालकाजी के साथ जुड़ जाएगा.  नोएडा से फरीदाबाद की यात्रा करने वाले यात्री कालकाजी मंदिर से ट्रेनों को बदलने में सक्षम होंगे.  

Add comment


Security code
Refresh