
एक बार फिर से गुजरात और हिमाचल प्रदेश में पीएम मोदी का जलवा नजर आया. वहीं कांग्रेस पार्टी को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा है.
आपको बता दे कि गुजरात में बीजेपी ने छठीं बार सत्ता हासिल की है. वहीं ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर, दलित नेता जिग्नेश और पटेलों के नेता हार्दिक पटेल तीनों मिलकर भी कांग्रेस को जीत नहीं दिला सकें.
दूसरी तरफ गुजरात पर 22 सालों से राज करने वाली बीजेपी एक बार फिर जीत के साथ सत्ता हासिल करने में कामयाबी दर्ज की है. बता दें कि गुजरात के 182 सीटों के लिए वोटिंग हुई. मौजूदा विधान सभा में बीजेपी के पास 116 सीटें हैं.
वहीं अबकि बार भी गुजरात में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दोबारा सरकार बनाती दिख रही है. मतगणना के रुझानों में भाजपा 182 में से 108 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. मतगणना के एक पड़ाव में भाजपा को पीछे छोड़ने के बाद कांग्रेस अब एक बार फिर भाजपा से पिछड़ गई है.
निर्वाचन आयोग के अधिकारियों का कहना है कि कांग्रेस 72 सीटें जीत सकती हैं. भाजपा ने 2017 के विधानसभा चुनाव में 115 सीटें और कांग्रेस ने 61 सीटें जीती थीं.
हालांकि, उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल (मेहसाणा) सहित भाजपा के कुछ नेता कांग्रेस उम्मीदवारों की तुलना में पीछे चल रहे हैं. अब देखना है कि वो इस सीट से जीत दर्ज कर पातें है या नहीं?
मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी एक समय में राजकोट पश्चिम सीट से पीछे चल रहे थे. लेकिन जल्द ही वह इस सीट से जीत दर्ज करने में कामयाब रहे.