राहुल गाँधी बनें अध्यक्ष, बीजेपी पर लगाया देश में हिंसा फैलाने का आरोप

0037

 

नेहरु और गाँधी परिवार से अब कांग्रेस में नया युग शुरू हो गया है. आखिरकर कांग्रेस पार्टी को लगभग 19 वर्ष के लम्बें इंतजार के बाद कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिला. शनिवार को राहुल गाँधी ने अधिकारिक तौर पर कांग्रेस की कमान सभाल ली है. 

राहुल गाँधी को अध्यक्ष पद का सर्टिफिकेट  कांग्रेस नेता मुल्लापल्ली रामचंन्द्रन ने मंच पर पहुंच कर सौपा. जिसके बाद वो अधिकारिक रूप से कांग्रेस के अध्यक्ष बन चुके है. कांग्रेस में अब राहुल युग शुरू हो गया है.

साथ ही राहुल गाँधी ने पार्टी मुख्यालय से भाषण देते हुए बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाया. राहुल गाँधी ने अपने भाषण में कहा कि बीजेपी देश में हिंसा फैलाने का काम कर रही है.

साथ ही साथ राहुल गाँधी ने कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं के सामने पीएम मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पीएम देश को पीछे ले जा रहे है. 

राहुल गाँधी ने अपने भाषण में आगे बोला कि भारत देश महान देश है, लेकिन कुछ लोग भारत को गरीब ही रखना चाहते है. राहुल गाँधी ने आगे बोलते हुए कहा कि आज भारत में राजनीति लोगों की भलाई के लिए नहीं बल्कि लोगों को दबाने की राजनीति हो रही है.

दूसरी तरफ राहुल गाँधी ने कहा कि कांग्रेस देश ने को 21वीं सदी तक पहुंचाया. लेकिन बीजेपी देश को फिर से पीछें की तरफ ले जा रही है.

राहुल गाँधी ने आगे बोलते हुए कहा कि कुछ लोग देश में आग लगाने का काम करते है लेकिन हम उस आग को बुझाने का काम करते है. 47 साल के राहुल ने 132  साल पुरानी कांग्रेस पार्टी के 49 वें अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाली है.

इस मौके पर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष व राहुल गाँधी की माँ सोनिया गाँधी ने कहा बतौर अध्यक्ष ये मेरा आखिरी सम्बोधन है. सोनिया गाँधी ने राहुल गाँधी को बधाई और आशिर्वाद भी दिया. 

सोनिया गाँधी ने अपने भाषण में आगे कहा कि बीस साल पहलें मुझे अध्यक्ष चुना था. तब मैने भी ऐसे ही संबोधित किया था. इस दौरान सोनिया गाँधी भावुक भी नजर आई.  

Add comment


Security code
Refresh