गेम नहीं पढ़ाई के लिए डांटने से नाराज होकर ली, माँ और बहन की जान: ग्रेटर नॉएडा पुलिस

0029

 

ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी में मां-बेटी की हत्या के मामले में अहम खुलासा हुआ है. दो दिन पहले मां-बहन की हत्या करने वाले नाबालिग बेटे ने आज दिल को कापने वाला राज खोला है. लड़के ने बताया है? 

उसने अपनी माँ और बहन की हत्या इसलिए की थी. क्योंकि वह पढाई करने के लिए उसे डाटती थी.  मां-बेटी की हत्या के बाद से ही लापता चल रहे नाबालिग बेटे को तीन दिन बाद शुक्रवार को वाराणसी से पकड़ लिया गया था.

गौतमबुद्धनगर के SSP  लव कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान लड़के ने बताया कि उसने सबसे पहले सो रही अपनी मां को बैट से मारा.

फिर उसके बाद उनकी मौत सुनिश्चित करने के लिए उसने उनके जिस्म में घर में इस्तेमाल होने वाली कैंची घोंपी. वह इतने पर ही नहीं रुका और पिज्जा कटर से भी लाश पर कई वार किए. बहुत ही खतरनाक तरीके से उसने अपनी माँ को मारा.

इस बीच जब उसे लगा कि बहन जाग गई है तो उसने उसे भी बेरहमी से मार डाला. पुलिस का कहना है कि मां-बेटी की हत्या के बाद बेटा घर से गायब हो गया था. तभी से वह शक के घेरे में आ गया था. लेकिन पुलिस ने बताया कि घर से बरामद सीसीटीवी फुटेज से गुत्थी काफी हद तक सुलझ गई थी.

पहलें पुलिस का कहना था कि गैंगस्टर इन हाई स्कूल नाम के गेम की वजह से लडकें ने अपनी माँ और बहन की जान ली है. लेकिन जब लड़का पकड़ा गया तो उसने अपना गुनाह कबूल लिया? कि उसने गेम कि वजह से नहीं बल्कि पढने के लिए डाटने की वजह से हत्या की थी.

वहीं आरोपी बच्चे के पिता ने बताया कि उन्हें उनके बेटे ने मुगलसराय से फोन किया था, जिसकी जानकारी उन्होंने तुरंत पुलिस को दी और पुलिस उसे ढूंढने में कामयाब रही. पत्नी-बेटी की मौत से दुखी आरोपी बच्चे के पिता ने कहा कि वह अभी ज्यादा कुछ बोलने की स्थिति में नहीं हैं और बेटे से बात करने के बाद ही कुछ बता पाएंगे.

गौरतलब है कि बीते मंगलवार की रात ग्रेटर नोएडा के 1446  में लगे ताले को जब तोड़ा गया तो उसमें खून से सनी मां-बेटी की लाश मिली थी. दोनों की इस बेरहमी से हत्या की गई कि देखने वाले सन्न रह गए थे. 

जब ये वारदात हुई तो घर में कुल तीन लोग थे. मां, बेटी और बेटा. मगर दरवाज़ा खुला तो लाश सिर्फ मां और बेटी की मिली बेटा गायब था.

दरअसल वो फ्लैट अग्रवाल फैमिली का है. जिनका टाइल्स का कारोबार है. 4 तारीख की शाम से परिवार के लोग घर मे मौजूद मां और बच्चों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन जब कई घंटों तक कोई संपर्क नही हुआ तब उन्होंने घर के पास रह रहे रिश्तेरदारों से संपर्क साधा.

जब रिश्तेदार घर पहुंचे. तब फ्लैट बाहर से बंद था और न्यूज़पेपर बाहर पड़ा था. उन्होंने खिड़की तोड़ कर अंदर झांका तो उन्हें मां अंजली और बेटी की लाश नजर आई. जिसके पास पुलिस को सूचना दी गई थी.

Add comment


Security code
Refresh