
अभी लोकसभा के चुनाव के लिए काफी समय है, लेकिन लालू यादव ने अभी से ऐलान कर दिया है. लालू यादव ने ऐलान करते हुए कहा कि 2019 में होने वाले लोकसभा के चुनाव में राहुल गाँधी को गैर बीजेपी दल के पीएम उम्मीदवार के रूप में घोषित कर दिया है. लालू यादव ने कहा मेरा और मेरी पार्टी आरजेडी का समर्थन राहुल गाँधी को है.
गुजरात चुनाव पर बोलते हुए राहुल गाँधी ने कहा बीजेपी को पहलें ही पता लग चूका है कि वह गुजरात चुनाव को हार रहे है. इसलिए पीएम मोदी अब राम के नाम पर लोगों से वोट मांग रहे है.
लालू यादव ने प्रधानमंत्री मोदी पर ध्रुवीकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी राम के नाम पर वोट मांग कर ध्रुवीकरण की कोशिश कर रहे है.
वहीं दूसरी तरफ राहुल गाँधी अध्यक्ष बनने के एक कदम ओर पास पहुंच चुके है. राहुल के पक्ष में बीते मंगलवार को दाखिल किए गए सभी 89 नामांकनों को जांच में सही पाया गया.
इस तरह अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में वह अकेले उम्मीदवार हैं. एक बयान में कहा गया है, "कुल 89 नामांकन पत्रों में सभी में राहुल गांधी के नाम के प्रस्ताव पाए गए हैं. ये नामांकन पत्र सभी राज्यों से हैं."
आप को बता दे कि नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 11 दिसंबर है, और राहुल गांधी को उसी दिन नया कांग्रेस अध्यक्ष घोषित किए जाने की उम्मीद है.
राहुल गांधी को कांग्रेस उपाध्यक्ष जनवरी 2013 में बनाया गया था. वह अपनी मां सोनिया गांधी की जगह लेंगे. सोनिया गांधी को 1998 में कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया था. सोनिया सबसे ज्यादा समय तक कांग्रेस अध्यक्ष पद पर रही हैं.