सशस्त्र सेना झंडा दिवस आज, रक्षा मंत्री ने वीडियो जारी कर दिया यह संदेश

0021

 

शहीदों और देश के सम्मान की रक्षा के लिए हमारी सीमाओं पर लड़ने वाले सैनिकों के सम्मान में हर साल  7  दिसंबर 1949 से 'सशस्त्र सेना झंडा दिवस’ मनाया जाता है. वहीं इससे पहले रक्षा मंत्रालय 1 दिसंबर से 7  दिसंबर तक 'आर्म्ड फोर्सेस वीक' मना रहा है.

सैनिकों के लिए तिरंगे की रक्षा के साथ ही सैन्य् फ्लैग उनकी आन-बान-शान का प्रतीक है. इसलिए हर साल सात दिसंबर को 'आर्म्डा फोर्सेज फ्लैग डे' (सशस्त्री सेना झंडा दिवस) मनाया जाता है. इसी कड़ी में इस बार 1-7  दिसंबर के बीच 'आर्म्डग फोर्सेज फ्लैग वीक' मनाया जा रहा है.

इस मौके पर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक वीडियो के जरिए देशवासियों से कहा है कि सभी पूर्व सैनिकों के सम्मान में आर्म्ड फोर्सेस फ्लैग बैच पहने और वेलफेयर फंड में योगदान दें.

उन्होंने कहा हम भारत के नागरिक हैं और गर्व के साथ हम सभी को फ्लैग पहनना चाहिए. साथ ही जितना हो सके शहीद सैनिकों के परिवार वालों की मदद के लिए फंड में योगदान दें.

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने आगे कहा कि सभी देशवासी 7  दिसंबर 2017 तक तीनों सेवाओं का प्रतिनिधित्व करने वाले झंडों को अपनी वेशभूषा पर धारण कर गर्व की भावना प्रदर्शित कर सकते हैं.

सशस्त्र सेना झंडा दिवस' देश की सेना के प्रति सम्मान प्रकट करने के दिन के रूप में मनाया जाता है. ये उन जांबाज सैनिकों के प्रति एकजुटता दिखाने का दिन है जो सरहद की रक्षा के लिए रात-दिन मुस्तैादी से देश की सेवा में लगे रहते हैं.

जिनका एक ही लक्ष्य होता है देश की रक्षा करना. उसके लिए वे प्राण की बाजी भी लगा देते हैं. आप को बता दे कि सशस्त्र बल झंडा दिवस कोष की 1993 में स्थापना की गई.

इसमें मिलने वाली रकम वेलफेयर फंड में जाती है. वहीं इस दौरान मिलने वाली रकम को वह युद्ध में शहीदों की विधवा, दिव्यांग हुए सैनिक और उनके परिवार-बच्चों के कल्याण के लिए खर्च की जाती है.

वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सशस्त्र सेना ध्वज दिवस के अवसर केन्द्रीय सैनिक बोर्ड के अधिकारियों से मुलाकात की. इस मौके पर पीएम मोदी के कपड़े पर सैनिकों की ओर से  सशस्त्र सेना ध्वज लगाया गया.

Add comment


Security code
Refresh