ओखी तूफान के कारण गुजरात में रुका चुनाव प्रचार, मोदी और राहुल की रद्द हुई रैलीयां

0017

 

गुजरात में ओखी तूफान के कारण चुनाव प्रचार रुक गया है. दक्षिण भारत में अपना रौद्र रूप दिखाने के बाद मंगलवार की रात को ‘ओखी'  तूफान ने गुजरात-महाराष्ट्र की ओर अपना रुख किया. 

गुजरात के सूरत शहर की तरफ 180 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से बढ़ता हुआ ओखी नाम के तूफान के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और और जल्दी ही कांग्रेस की कमान सम्भालने वाले राहुल गाँधी की सभाए रद्द कर दी गयी है.

दूसरी तरफ बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की भी रैली को रद्द किया गया है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भावनगर में अपनी रैलियों को रद्द करना पड़ा है. इसी तरह राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सूरत में अपने प्रचार कार्यक्रमों को रद्द करना पड़ा.

आप को बता दे कि गुजरात में 9 दिसंबर और 14 दिसंबर को चुनाव होगा. दो फेस में चुनाव को पूरा किया जायगा. इस समय सभी पार्टी चुनाव प्रचार में जुटी हुई है. लेकिन ओखी तूफान ने चुनाव प्रचार को रोक दिया है.

0018

लेकिन मौसम विभाग की ताजा जानकारी के मुताबिक अब ओखी तूफान सूरत पहुंचने से पहलें ही उसकी रफ़्तार में काफी कमी आ गयी है. जो तूफान 180 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से आगे बढ़ रहा था. अब उसके रफ़्तार कम होकर सिर्फ 18 किलोमीटर प्रति घंटा रह गयी है.

वहीं, साइक्लोन ओखी के चलते उत्तर भारत में भी मौसम बदला हुआ नजर आ रहा है. गुजरात से आए बादलों ने राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश के साथ-साथ दिल्ली एनसीआर में मौसम बदल दिया है. हरियाणा और उत्तराखंड में कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई है. 

मौसम विभाग के डायरेक्टर कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में अगले 24 घंटों के अंदर हल्की-फुल्की बारिश की संभावना है. 

इससे ठंड और बढ़ेगी. इस हल्की बारिश से दिल्ली एनसीआर के तमाम इलाकों को वायु प्रदूषण से निजात मिलने की संभावना भी जताई जा रही है. वहीं  चुनाव टलने की अफवाहों जोर शोर से फैलने के बाद  चुनाव आयोग ने साफ किया कि ओखी चक्रवात की वजह से चुनाव की तारीखों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

चुनाव आयोग ने राज्य चुनाव कार्यालय को लिखे पत्र में कहा कि चक्रवाती तूफान से निपटने  राहत और पुनर्वास कार्य के सात ही चुनाव कार्यक्रम के इंतजाम किए जाएं. आयोग ने कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव कार्यक्रम में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है.

Add comment


Security code
Refresh