राहुल गाँधी के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने पर, ट्वीटर पर घमासान

0017

 

राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष बनना अब सिर्फ औपचारिकता ही रह गई है. सोमवार को उन्होंने नामांकन किया है और कांग्रेस के नेताओं ने उनको अभी से ही बधाई भी देना भी शुरू कर दिया है. 

लेकिन मौजूदा दौर में कांग्रेस जिन हालातों से गुजर रही है.  पार्टी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी 'कांटों भरा ताज'  कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा. उनके सामने चुनौती के रूप में पीएम मोदी जैसा 'ब्रांड' है.

अब देखना यह है कि राहुल गाँधी अध्यक्ष बनने के बाद क्या कमाल करते है जिसके बाद कांग्रेस की स्थिति कुछ सुधर सके. ऐसे में राहुल गाँधी के लिए अब ये समय चुनौती भरा रहने वाला है.

अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करते हुए राहुल गाँधी के फोटो वायरल हो रही है. जिसको देखकर कुछ लोग वधाई दे रहे है तो कुछ लोग सोशल मिडिया पर राहुल गाँधी का मजाक भी बना रहे है.

एक आदमी ने राहुल गाँधी की फोटो को देखकर ट्वीट किया कि चलो कोई तो ऐसा चुनाव आया जिसमे राहुल गाँधी जीत जायंगे. ऐसे में राहुल गाँधी को अपनी छवि को सुधारने को लेकर बहुत चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा.

ऐसे में राहुल गाँधी को लोगों में अपने प्रति विश्वास को पैदा करना होगा. जैसे पीएम मोदी  विरोधियों की किसी भी गलती को पल भर में मुद्दा बनाने से भी नहीं चूकते हैं.

कांग्रेस के सीनियर नेता इस बात को अच्छी तरह से जान चुके होंगे. राहुल गांधी को अगर कांग्रेस में दोबारा जान फूंकनी है तो कम से कम कुछ चुनौतियां ऐसे हैं जिनसे हर हाल में उनको जूझना ही पड़ेगा. रमेश वत्स ने ट्वीट किया ''राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए शुभकामनाएं. मुझे लगता है कि वो ये जीत पाएंगे.''

Add comment


Security code
Refresh