बुलंदशहर में बसपा प्रत्याशी की जीत पर लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे

0015

 

उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव से हैरान करने वाली खबर आई है. प्रशासन द्धारा किए गए सुरक्षा व्यवस्था के दावे ध्वस्त  होते दिखे. प्रत्याशियों की जीत पर खुशियां मनाते हुए समर्थकों ने न सिर्फ आचार संहिता का उल्लंघन किया बल्कि 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे भी लगाए.

यूपी के निकाय चुनाव में आरोप है कि परिणाम आने के बाद बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के प्रत्याशी बब्बो परवीन के समर्थकों ने 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाए.

जीत के बाद पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए समर्थकों का वीडियो अब वायरल हो रहा हैं. इस वीडियो के वायरल होने के बाद जिला प्रशासन अब वीडियो का परिक्षण कराकर कर्रवाई करने की बात कर रहा है.

आपको बता दें कि 48  सेकेंड़ के इस वीडियो में प्रत्याशी के समर्थक सड़क पर हाय-हुल्लड़ के साथ नाच रहे है और साथ ही अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं. प्रत्याशी के समर्थक खुशी का इजहार करते हुए 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे भी लगा रहे हैं.

इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सिकंदराबाद में तनाव का माहौल है. वहीं बीजेपी के जिलाध्यक्ष ने कहा कि 'हमने इस मामले का संज्ञान लिया है, साथ ही मामले की जानकारी ऊपर भेजी गई है और पुलिस से भी बात की जाएगी'.

मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने सिकंदराबाद की नवनिर्वाचित बसपा प्रत्याशी बब्बो परवीन और 150  समर्थकों के खिलाफ 188/153 बी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है.

वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी चेतावनी दी थी कि देश विरोधी नारे लगाने वाली ताकतों को कुचल देना चाहियें.

Add comment


Security code
Refresh