यूपी मे बीजेपी की प्रचंड जीत, नगर निगमों की 16 में से 14 सीटों पर कब्ज़ा

0012

 

यूपी निकाय चुनाव के नतीजे लगातार आ रहे है. अब तक की बड़ी खबर ये है कि 14 नगर निगमों पर भाजपा का कब्जा हो गया है. वहीं, अलीगढ़ में बसपा ने जीत दर्ज की है. बसपा प्रत्याशी मो. फुरकान ने भाजपा उम्मीदवार को 10,445 मतों से हराया.

इसके अलावा मेरठ नगर निगम पर भी बसपा ने जीत हासिल की है. भाजपा को इन चुनाव में जनता ने प्रचंड समर्थन दिया है. आगरा, कानपुर, गाजियाबाद व लखनऊ में भाजपा के मेयर प्रत्याशी जीत दर्ज कर चुके हैं. वहीं नए नगर निगम आगरा-मथुरा पर भी भाजपा का कब्जा हो गया है.

भाजपा नेता पार्टी के इस प्रदर्शन पर खुश नजर आ रहे हैं. उनका कहना है कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस चुनाव में मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली परीक्षा पास कर ली है.

वहीं दूसरी तरफ नगर पंचायत के चुनाव में गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वार्ड पुराना गोरखपुर में बीजेपी की हार हुई है. निर्दलीय शमीम ने चुनाव जीता है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी यहां मतदान किया था. 

खास बात है कि गोरखनाथ मंदिर के आसपास के चार वार्ड का चुनाव भी भाजपा नहीं जीत सकी. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के गढ़ में भी भाजपा की हार हुई है.

भगवान कृष्ण की भूमि मथुरा में भी बीजेपी का डंका बोल रहा है. यहां से  बीजेपी के मुकेश  आर्य ने 10,3021  वोटों के साथ जीत दर्ज की है. कांग्रेस ने इस सीट से मोहन सिंह को मैदान में उतारा था. उन्हें 80,8906  वोट मिले. 

जबकि बीएसपी तीसरे नंबर पर रही. इस इलाके से बीजेपी के श्रीकांत शर्मा को कैबिनेट में भी जगह दी गई है. यहां तक की जिला पंचायत, विधानसभा और लोकसभा सीटों पर भी बीजेपी का ही कब्जा है. 

Add comment


Security code
Refresh