श्रीदेवी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ हो रहा है. उनका पार्थिव शरीर तिरंगे में लपेटा गया. इसके बाद सफेद फूलों से सजी गाड़ी में उनकी अंतिम यात्रा निकली. फिल्मी कलाकारों की आखिरी यात्रा को राजकीय सम्मान मिलने की बात करें तो पिछले साल शशि कपूर को भी तिरंगे में लिपटाकर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया था.
बुधवार दोपहर करीब 3.30 बजे विले पार्ले के पवन हंस श्मशान गृह में अंतिम संस्कार किया जाएगा. बुधवार को मुंबई के सेलिब्रेशन क्लब में अजय देवगन, काजोल, राकेश रोशन, दीपिका पादुकोण समेत कई बड़े सितारों ने श्रीदेवी के अंतिम दर्शन किए.
श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मुंबई के सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में पहुंच चुका है. एक्ट्रेस के दीदार के लिए भारी मात्रा में फैन्स मौके पर मौजूद हैं. कपूर खानदान के अलावा बॉलीवुड सेलेब्स भी यहां पहुंच रहे हैं. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने बैरिकेट्स लगाए हैं.