35

बीजेपी फूलपुर और गोरखपुर की दोनों सीट हारी, दोनों सीटों पर समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की

उत्तरप्रदेश और बिहार में तीन लोकसभा और दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे अब सामने हैं. उत्तर प्रदेश के फूलपुर में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन ने बीजेपी को हराया दिया है. फूलपुर में सपा प्रत्याशी नागेंद्र पटेल ने बीजेपी के कौशलेंद्र पटेल को 59613 वोटों से हराया.

फूलपुर यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की सीट थी. यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की सीट गोरखपुर पर भी बीजेपी पिछड़ रही है. तो वहीं बिहार के अररिया में भी राजद उम्मीदवार ने बीजेपी के प्रदीप सिंह को पछाड़ दिया है.

वहीं दूसरी तरफ बिहार के जहानाबाद विधानसभा सीट पर भी राजद ने जीत दर्ज कर ली है. बीजेपी ने बिहार की भभुआ विधानसभा सीट पर जीत दर्ज कर ली है.

34

गोरखपुर और फूलपुर के उपचुनाव में नहीं चला योगी और मोदी का जादू

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हुए उपचुनाव के आज परिणाम सामने आएंगे. योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बन जाने के बाद से खाली इस सीट पर 11 मार्च को वोटिंग हुई थी, जिसके वोटों की काउंटिंग चल रही है.

इसके लिए मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू गई है. मतगणना के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. गोरखपुर सीट पर सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. 11 मार्च को हुए उपचुनाव में  गोरखपुर सीट पर 47.75 प्रतिशत मतदान हुआ था.

गोरखपुर सीट से कुल 10 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं. जैसे-जैसे गिनती आगे बढ़ेगी, वैसे जीत के समीकरण सुलझने शुरू हो जाएंगे. 

11

छत्तीसगढ़: सुकमा में बड़ा नक्सली हमला, अब तक CRPF के 9 जवान शहीद 25 घायल

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में मंगलवार को बड़ा नक्सली हमला हुआ है. इस हमले में सीआरपीएफ के 9 जवान शहीद हुए हैं. ये हमला सुकमा जिले के किस्टाराम इलाके में हुआ है. ये ब्लास्ट लैंडमाइन के जरिए किया गया है.

इस दौरान नक्सलियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच मुठभेड़ भी हुई है, जिसमें 25 जवान घायल हुए हैं. इनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायल जवानों को इलाज के लिए रायपुर भेजा जा रहा है. 

नक्सलियों ने IED प्रूफ व्हीकल को ब्लास्ट कर उड़ाया है. आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने सोमवार को ही नक्सली प्रभावित इलाकों का मोटरसाइकिल के जरिए दौरा किया था. डीजी सीआरएफ ने गृह मंत्रालय को इस हमले की जानकारी दे दी है.

10

आज सीलिंग पर दिल्ली बंद पर केजरीवाल की सर्वदलीय बैठक से दूर रहेगी BJP

दिल्ली में व्यापारियों को जहां सीलिंग के सितम से निजात मिलती नहीं दिख रही है, वहीं इस पर सियासत भी जमकर हो रही है. इस बीच आज राजधानी के कारोबारियों ने बंद बुलाया है. वहीं, दूसरी तरफ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मसले पर सर्वदलीय बैठक बुलाई है.

आज पूरा दिन दिल्ली की सरोजनी नगर, करोल बाग और साउथ एक्सटेंशन जैसी सभी बड़ी मार्केट बंद रहेंगी. इस संबंध में रविवार को अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ (CAIT) ने मीटिंग बुलाई थी.

जिसमें दिल्ली के 250 से ज्यादा व्यापारी संगठन शामिल हुए थे. इस बैठक में एक दिन बाजार बंद रखने का निर्णय लिया गया था. व्यापारी मांग कर रहे हैं कि केंद्र सरकार सदन में बिल लाकर सीलिंग की कार्रवाई पर रोक लगाए.

1162

नेपाल में बांग्लादेश का विमान दुर्घटनाग्रस्त अब तक 20 लोगो के शव हुए बरामद

बांग्लादेश का एक यात्री विमान नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर क्रैश हो गया. मिली जानकारी के अनुसार अब तक 17 लोगों को बचाया जा सका है, जबकि विमान के मलवे से 20 शव बरामद किए जा चुके हैं. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. बताया जा रहा है कि इस  विमान हादसे में जान गंवाने वाले ज्यादातर बांग्लादेशी नागरिक हैं.

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक विमान में 37 पुरुष, 27 महिलाएं और दो बच्चे समेत कुल 67 लोग सवार थे. फिलहाल विमान के हादसे होने की वजह साफ नहीं हो पाई है. हालांकि अगर न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की मानें तो काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरते वक्त विमान अपना संतुलन खो बैठा और हादसे का शिकार हो गया.

हादसे की सामने आई तस्वीरों में विमान आग में जलता नजर आ रहा है. दुर्घटनाग्रस्त विमान बांग्लादेश की एयरलाइन यूएस-बांग्ला का था. घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया है और दुर्घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है.