95

नई दिल्ली में कृषि उन्नति मेले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, तकनीकी से आगे बढ़ रहे है किसान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली में कृषि उन्नति मेले की शुरुआत की. इसके साथ ही उन्होंने 25 कृषि विज्ञान केंद्रों की भी आधारशिला रखी. पीएम मोदी के अलावा इस कार्यक्रम में कृषि मंत्री राधामोहन सिंह, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे.

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस तरह के उन्नति मेले की न्यू इंडिया में जरूरत है. देश में आज हज़ारों किसान तकनीक की सहायता से आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि आज अनेक राज्य रिकॉर्ड उत्पादन कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि आज देश में दूध, दाल, गेंहू का रिकॉर्ड उत्पादन हो रहा है. हमारे देश का कृषि सेक्टर दुनिया को राह दिखाता है. उन्होंने कहा कि हमें नहीं भूलना चाहिए कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद देश में अनाज उत्पादन की क्या स्थिति थी, संकट भरे उस दौर से हमारा अन्नदाता हमें बाहर निकालकर लाया है.

76

राहुल गाँधी ने राफेल विमान डील को लेकर बीजेपी पर बोला बड़ा हमला

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट कर राफेल डील के मामले में केंद्र सरकार पर करारा हमला बोला है. केंद्र सरकार के खिलाफ किए गए इस ट्वीट में राहुल ने पहले राफेल की कीमतों पर सवाल उठाया और उसके बाद लिखा कि एक तरफ सेना  आधुनिकीकरण के लिए पैसे मांग रही है. वहीं दूसरी तरफ केंद्र ने राफेल डील पर 36 हजार करोड़ अपने पॉकेट में डाल लिए हैं.

राहुल ने ट्वीट में लिखा है कि डसाल्ट द्वारा जारी रिपोर्ट में सरकार के झूठ का खुलासा हुआ है. जहां राफेल विमान कतर को 1319 करोड़ में बेचा है तो वहीं भारत को यह मोदी सरकार में एक विमान के लिए 1670 करोड़ चुकाने पड़ रहे हैं. राहुल ने यह भी लिखा है कि यह विमान मनमोहन सरकार के समय 570 करोड़ का मिल रहा था.

ऐसे में भारत अब इसके लिए प्रत्येक विमान पर 1100 करोड़ रुपये ज्यादा या कहे कि पूरे डील के लिए लगभग 36 हजार करोड़ रुपये ज्यादा दे रहा है. यह रकम हमारे डिफेंस बजट का लगभग 10 प्रतिशत बैठ रही है. आपको बता दें कि वर्तमान में भारत का डिफेंस बजट ₹359,000 करोड़ रुपये हैं.

75

अरविन्द केजरीवाल के माफ़ी मांगने पर आप नेता संजय सिंह ने कहा, मजीठिया ड्रग रैकेट में शामिल

अरविंद केजरीवाल की माफी ‘आप’ पर भारी पड़ती दिख रही है. कुमार विश्वास के विरोध के बाद अब आप सांसद भगवंत मान ने पंजाब अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है. अरविंद केजरीवाल के माफी मांगने के बाद से 'आप' के कई नेता नाराज बताए जा रहे हैं.

भगवंत मान ने फेसबुक पर पंजाबी और अंग्रेजी भाषा मे पोस्ट करते हुए अपने इस्तीफ़े की जानकरी दी है.  भगवंत मान ने लिखा "मैं आम आदमी पार्टी के पंजाब अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा दे रहा हूं, लेकिन ड्रग माफिया और तमाम भ्रष्टाचार के खिलाफ मेरी लड़ाई एक 'आम आदमी' की तरह जारी रहेगी.

55

बीजेपी पर बरसी मायावती बोली, बीजेपी को सबक सिखाने के लिए दिया SP का साथ

उत्तर प्रदेश में गोरखपुर-फूलपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनावों में समाजवादी पार्टी ने बसपा के समर्थन के बाद जीत हासिल की. इस जीत के बाद गुरुवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने पहली बार बड़ी रैली की.

चंडीगढ़ में रैली को संबोधित करते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि पंजाब की सरकार ने दलितों और कांशीराम को गंभीरता से नहीं लिया. पंजाब सरकार ने उन्हें नज़रअंदाज कर दिया था. उन्होंने कहा कि दलितों के त्याग को गंभीरता से नहीं लिया गया था, पंजाब में कार्यकर्ता खुद मेहनत करें.

मायावती ने कहा कि बीजेपी जल्द लोकसभा चुनाव करवा सकती है. हमने बीजेपी को सबक सिखाने के लिए समाजवादी पार्टी का साथ दिया. 

54

बीजेपी की हार पर शत्रुघ्न का तंज बोले अभी और आगे भी मिलेंगे ऐसे झटके

अभिनेता से नेता बने सांसद और बीजेपी के बागी नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने यूपी-बिहार उपचुनाव के परिणामों को लेकर एक बार फिर से इशारों-इशारों में अपनी ही पार्टी और पीएम मोदी पर निशाना साधा है. बिहार और यूपी में मिली बीजेपी की हार के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट के जरिये इशारों में पीएम मोदी को समय रहते चेतने के लिए कहा है.

शत्रुघ्न सिन्हा ने सचेत करते हुए कहा कि ' महाशय, उत्तर प्रदेश और बिहार के उपचुनाव परिणाम आपको और हमारे लोगों को अपनी सीटबेल्ट कस के बांधने कर रखने लिए भी कह रहे हैं. आगे का समय काफी कठिन है. आशा और प्रार्थना करते हैं कि हम इस संकट से जल्द ही उभरेंगे, जितनी जल्दी हो सके उतना अच्छा होगा. परिणाम हमारे राजनीतिक भविष्य के बारे में कई बातें कर रहे हैं. हम इसे हल्के में नहीं ले सकते.