देश में बैंक से जुड़े बड़े घोटाले खत्म होने का नाम नहीं ले रहे. पीएनबी बैंक घोटाले के बाद देश में एक और बैंक बड़ा सामने आया है. इस बार घोटाले की मुख्य शिकार भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) बनी है.
पीएनबी में नीरव मोदी और मेहुल चोकसी की ओर से किए गए 14,600 करोड़ रुपए के घोटाले का शोर अभी थमा भी नहीं था कि एक और घोटाला आ गया. देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने सीबीआई को भेजे शिकायत में इस घोटाले का जिक्र किया है.
एसबीआई की शिकायत है कि कनिष्क ज्वैलर्स ने 854 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है. एसबीआई ने कनिष्क गोल्ड प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ सीबीआई से जांच की मांग करते हुए कहा कि इस कंपनी ने कर्ज मामले में 842.15 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है.