283

देश में एक बार फिर नोटबंदी जैसे हालात, एटीएम में केश नहीं होने पर लगी जगह-जगह लम्बी कतार

देश के कई राज्यों में करेंसी संकट की खबरों के बीच रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने माना है कि कुछ राज्यों में यह संकट कैश की कमी के चलते देखने को मिल रहा है. इससे निपटने के लिए रिजर्व बैंक ने अंतरराज्यीय समिति का गठन किया है जो अगले तीन दिन में अन्य राज्यों से कैश संकट वाले राज्यों में कैश पहुंचाने का काम करेगी. 
हालांकि आरबीआई की इस दलील के इतर रिजर्व बैंक ऑफिसर कन्फेडरेशन ने दावा किया है कि देश में 30 से 40 फीसदी कैश की कमी है और यह कमी रिजर्व बैंक द्वारा लगातार डिजिटल इकोनॉमी का दबाव बनाने से हुई है.
अधिकारियों के इस संगठन ने दावा किया है कि देशभर में लोगों में केन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तावित एफआरडीआई बिल का खौफ है, लिहाजा लोग बैंक में पैसा जमा करने की जगह कैश अपने पास रखने को तरजीह दे रहे हैं. 

270

हैदराबाद की मक्का मस्जिद में हुए ब्लास्ट मामले में NIA की विशेष अदालत ने सभी आरोपियों को किया बरी

18 मई 2007 को हैदराबाद के ऐतिहासिक मक्का मस्जिद विस्फोट मामले में एनआईए की विशेष अदालत ने अपना फैसाल सुना दिया है. इस मामले में अदालत ने स्वामी असीमानंद सहित सभी आरोपियों को बरी कर दिया है.
कोर्ट में एनआईए कोई ठोस सबूत नहीं पेश कर पाई. बता दें कि लगभग 11 साल पहले हुए इस बम विस्फोट में 9 लोगों की मौत हो गी थी. जुमे के दिन हुए इस विस्फोट में 58 लोग बुरी तरह से घायल भी हुए थे.
शुरुआती जांच के बाद इस मामले को सीबीआई को सौंप दिया गया था. सीबीआई अधिकारियों ने 68 चश्मदीद की गवाही दर्ज की थी. इनमें से 54 गवाह अब गवाही से मुकर गए हैं. सीबीआई ने आरोपपत्र भी दाखिल किया. इसके बाद 2011 में सीबीआई से यह मामला राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए की जांच के बाद इस घटना को लेकर दस लोगों को आरोपी बनाया गया था.

153

बीजेपी विधायक पर एक लड़की ने लगाया गैंगरेप का आरोप, सीएम योगी ने दिये जाँच के आदेश

बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर पर गैंगरेप का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री आवास के पास आत्मदाह की कोशिश करने वाली युवती के जेल में बंद पिता की संदिग्ध हालात में मौत होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि सरकार और कानून इस घटना के दोषियों के साथ कोई रियायत नहीं करेगा.
पीड़ित पक्ष ने बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर पर जेल में हत्या कराने का आरोप लगाया है. इस मामले में चार नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं, लापरवाही बरतने के आरोप में संबंधित थाना प्रभारी समेत छह पुलिसकर्मियों को निलम्बित कर दिया गया है. निष्पक्ष जांच सुनिश्चित कराने के लिये तफ्तीश को लखनऊ स्थानान्तरित कर दिया गया है.
इस मामले के आरोपी विधायक सीएम योगी से मिलने लखनऊ पहुंचे. उन्होंने कहा है कि उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश हो रही है और उन्हें इस मामले में फंसाया जा रहा है. 

152

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी का राजघाट पर उपवास शुरू, कांग्रेस का बीजेपी पर जोर-दार हमला

कांग्रेस पार्टी आज केंद्र सरकार के खिलाफ देश भर में उपवास और धरना कर रही है. राजधानी दिल्ली में राजघाट पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी सांकेतिक उपवास रख रहे हैं. राहुल के अलावा यहां पर दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन समेत कई अन्य नेता भी शामिल हो रहे हैं.
बताया जा रहा है कि राहुल करीब 2 घंटे उपवास पर बैठेंगे. राजघाट पहुंचने के बाद राहुल ने सबसे पहले महात्मा गांधी की समाधि पर जाकर श्रद्धांजलि दी. कांग्रेस पार्टी सीबीएसई पेपर लीक, पीएनबी घोटाले, कावेरी मुद्दे, आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जे देने और दलितों के खिलाफ हो रहे हमले जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संसद में चर्चा कराने में केंद्र सरकार की नाकामी के खिलाफ धरना दे रही है.
राहुल गांधी के उपवास वाले स्थल पर पहुंचने से पहले ही विवाद हुआ. उनके पहुंचने से पहले ही कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर और सज्जन कुमार को वहां से वापस भेज दिया गया. बताया जा रहा है कि जैसे ही टाइटलर वहां पहुंचे तो अजय माकन ने उनके कान में कुछ कहा जिसके बाद वो वापस चले गए.

132

सलमान खान को किया जोधपुर पुलिस ने बेल, सात मई को है अगली तारीख

सलमान खान को जोधपुर सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया है. वह जोधपुर एयरपोर्ट से चार्टर्ड प्लेनन में मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं. सलमान को आज दोहपर जोधपुर सेशंस कोर्ट से काला हिरण शिकार मामले में जमानत मिल गई. 50 हजार के दो निजी मुचलकों पर जमानत दी गई है जोधपुर के व्यवसायी राजकुमार शर्मा एवं चंपालाल सोनी ने कोर्ट में 25-25 हजार रुपये के मुचलके पेश कर जमानत दी. जमानत मिलने के बाद सलमान के वकील महेश बोड़ा ने कहा कि हमें न्यारय मिला. बिश्नोई समुदाय के वकील ने बताया कि सलमान देश कोर्ट के आदेश के बिना नहीं छोड़कर जा सकते सलमान को 7 मई को फिर से कोर्ट में पेश होना पड़ेगा.
सेशंस कोर्ट के जज रवींद्र जोशी ने ट्रांसफर होने के बावजूद आज सलमान की जमानत याचिका पर सुनवाई की मामले की सुनवाई से पहले सत्र न्यारयाधीश रवींद्र कुमार जोशी और सलमान को सजा सुनाने वाले सीजेएम देव कुमार खत्री के बीच चैंबर में बातचीत भी हुई खबरें आ रही थीं की सलमान को जेल में वीआइपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है. इन सभी खबरों को जेल अधिकारी ने सिरे से खारिज किया है। जेल अधिकारी ने कहा कि सलमान को जेल में कोई वीआइपी ट्रीटमेंट नहीं दिया जा रहा है . उन्हें जेल का खाना ही खाने को दिया जा रहा है जेल अधिकारी ने यह भी कहा कि जेल में कोई सेल्फी नहीं ली गई .