कर्नाटक में 5 साल बाद फिर से सत्ता में वापसी की कोशिशों में जुटी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तीसरी सूची जारी कर दी है, जबकि पूर्व में घोषित एक सीट (कोलार गोल्ड सीट) से अपना उम्मीदवार बदल दिया है.
बीजेपी ने शुक्रवार को 59 उम्मीदवारों की नई सूची जारी कर दी.224 विधानसभा सीटों के लिए बीजेपी इससे पहले 154 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है. अब तक जारी 3 सूचियों के आधार पर बीजेपी अब तक 213 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है. अब 11 उम्मीदवारों का ऐलान किया जाना है.
जिन अन्य सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया जाना है, उसमें वरुणा सीट भी शामिल है. इस सीट से माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई रघुवेंद्र चुनाव मैदान में उतर सकते हैं.