प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मध्यप्रदेश के मंडला में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर संबोधन दिया. पंचायती राज पर मंत्र देते हुए प्रधानमंत्री ने बढ़ रही रेप की घटनाओं पर भी बयान दिया और ऐसा घिनौना काम करने वालों को भी कड़ा संदेश दिया. प्रधानमंत्री ने साफ कहा कि राक्षसी काम करने वालों को कड़ी सजा मिलेगी और ऐसा करने वालों को फांसी पर लटकाया जाएगा.
जो भी राक्षसी काम करेगा, उसे फांसी पर लटकाया जाएगा.आज की केंद्र सरकार लोगों की भावनाओं को समझती है और उसके हिसाब से निर्णय ले रही है. ये एक सामाजिक बदलाव है, हमें अपने लड़कों को भी समझाना होगा. बेटों को बेटियों की इज्जत करना सिखाना होगा. परिवारों को घर के अंदर ही इस बदलाव को शुरू करना होगा.
आपको बता दें कि हाल ही में लंदन में अपने कार्यक्रम भारत की बात सबके साथ में भी पीएम ने इन घटनाओं पर कड़ा रुख जताया था. बलात्कार के मामले पर बोलते हुए नरेंद्र मोदी ने कठुआ रेप पीड़िता का भी जिक्र किया था और कहा कि इस पर आरोप प्रत्यारोप नहीं होना चाहिए.