732

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हुए धमाके एक पत्रकार सहित 29 लोगो की मौत

अफगानिस्ता न की राजधानी काबुल में सोमवार को हुए दो धमाकों में 29 लोग मारे गए और 40के घायल होने की सूचना है. इनमें से अधिकतर मीडिया और एनडीएस के स्टावफ हैं. टोलो न्यू ज के अनुसार, सभी मृतकों के शवों को वजीर अकबर खान अस्पटताल ले जाया गया है. अस्पटताल के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि् की है.
प्राप्तय खबर के अनुसार,पहला धमाका शसदरक इलाके में NDS इंटेलिजेंस सर्विस ऑफिस के पास हुआ अौर दूसरा धमाका घटनास्थधल पर मौजूद पत्रकारों पर हुआ. खबरों के मुताबिक, मारे गए लोगों में अधिकांश मीडियाकर्मी और NDS कर्मचारी हैं.

बताया जा रहा है कि देश के खुफिया एजेंसी के करीब एक मोटरसाइकिल सवार आत्मगघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया.  एएफपी के अनुसार, घटनास्थ ल पर मौजूद रिपोर्टरों पर हमला करते हुए दूसरा विस्फोडट किया गया जिसमें एजेंसी का एक फोटोग्राफर हताहत हो गया है.

663

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में वोट करना चाहता है विजय माल्या

विजय माल्या प्रत्यर्पण मामले में शुक्रवार को लंदन के वेस्टमिनिस्टर कोर्ट में सुनवाई शुरू हुई. सुनवाई से पहले माल्या  ने कहा कि वो कर्नाटक का प्रतिनिधित्वस करता है और यहां वोट डालना चाहता है. बता दें, आज माल्याा के द्वारा प्रत्य र्पण के खिलाफ उठाए गए सवालों और तर्कों को लिखित में प्रस्तुतत किया जाएगा. 
इसके बाद कोर्ट अपने आखिरी फैसले का दिन भी घोषित कर सकता है. माल्या के मामले की अगली सुनवाई 11 मई को होगी.

बता दें, कोर्ट ने माल्याद को चार हफ्ते के अंदर खुद पर लगे आरोपों के खिलाफ तर्क और सबूत देने को कहा था. शुक्रवार को होने वाली सुनवाई पर विजय माल्यार ने कहा कि, 'देखते हैं आज कोर्ट की कार्यवाही में क्या  होता है. कर्नाटक में वोट करने का मेरा लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन मेरी बेल की शर्तें इस बात की इजाजत नहीं देती.

662

चीन में बोले पीएम मोदी विश्व शांति में अहम भूमिका निभा सकतें है, भारत और चीन

दो दिवसीय दौरे पर चीन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वुहान में हैं. पीएम मोदी ने यहां चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान हुबेई म्यूजियम में रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ पीएम मोदी का स्वागत किया गया.

इसके बाद दोनों नेताओं के बीच मीटिंग हुई. जिसमें दोनों देशों के प्रतिनिधि भी शामिल रहे. भारत की तरफ से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल भी इस मुलाकात के दौरान मौजूद रहे. प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद पीएम मोदी ने कहा कि भारत और चीन विश्व शांति के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं. पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देश साथ मिलकर चलने को तैयार हैं.

631

कुशीनगर में 13 बच्चों की मौत, घटना स्थल पर पहुंचे सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ. रेलवे क्रॉसिंग पर स्कूल वैन और ट्रेन की टक्कर में 13 स्कूली बच्चों की मौत हो गई. इस घटना में 7 बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हादसे पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है. 

योगी आदित्यनाथ कुशीनगर भी पहुंचे. वे घटनास्थल जाकर जायजा लेना चाहते थे. घटनास्थल के पास तक गए. वहां सीएम योगी के सामने लोगों ने नारेबाजी की. सीएम योगी घायल बच्चों से मिलने अस्पताल भी पहुंचे.

योगी ने कहा कि आज जो दुखद घटना घटित हुई है, 13 बच्चों की मौत हुई है. मैंने इस संबंध में रेलमंत्री से भी बात की है. जिस दौरान यूपी सीएम वहां पर पहुंचे तो लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. नारेबाजी से विचलित सीएम भीड़ को नियंत्रित करने के लिए गाड़ी के बोनट पर चढ़ गए. 

630

कल पीएम मोदी करेंगे चीन का दौरा, कई अहम मुद्दों को हो सकती है बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच चीनी शहर वुहान में 27 और 28 अप्रैल को अनौपचारिक बैठक होने जा रही है. इस बैठक के लिए पीएम मोदी आज चीन जाएंगे. वहीं, चीन के राष्ट्रचपति शी जिनपिंग आज वुहान शहर पहुंच गए हैं. 

ये अनौपचारिक शिखर सम्मेलन 2 दिनों तक चलेगा. इस मीटिंग में दोनों नेताओं के बीच भारत-चीन से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी. हालांकि, इस मीटिंग में न कोई समझौता होगा और न ही कोई साझा बयान जारी किया जाएगा.

चीन की यात्रा पर रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया कि मैं चीन के वुहान की यात्रा पर जा रहा हूं, जहां 27-28 अप्रैल को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अनौपचारिक शिखर बैठक होगी.