88

पीएम मोदी ने भारत के अयोध्या से नेपाल के जनकपुर तक किया बस सेवा का शुभारम्भ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे के लिए पड़ोसी देश नेपाल में हैं. शुक्रवार सुबह यहां उन्होंने जनकपुर के जानकी मंदिर में पूजा की.PM ने यहां जनसभा को संबोधित किया, PM मोदी ने यहां 'जय सिया राम' कहकर अपने भाषण की शुरुआत की. यहां प्रधानमंत्री का स्वागत यहां 121 किलो की फूलमाला पहनाकर किया गया. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं अगस्त 2014 में पहली बार नेपाल आया था, तब मैंने कहा था कि जल्द ही मैं जनकपुर आऊंगा. लेकिन मैं तुरंत तो आ नहीं सका, देरी से आने के लिए माफी मांगता हूं.

यहां आने की मेरी पुरानी इच्छा थी. उन्होंने कहा कि यहां मंदिर में दर्शन कर मेरा जीवन सफल हुआ. उन्होंने कहा कि सौभाग्य है कि एकादशी के दिन मैया सीता ने मुझे यहां बुलाया है.

73

सेना द्धारा गिरफ्तार किये लश्कर के एक आतंकवादी ने अपने दोस्तों से की अपील गुन्हा का छोड़ दे रास्ता

भारत जमाने से कहता रहा है कि पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में आतंक की फसल बो रहा है. कौम के नाम पर नौजवानों को भड़का रहा है. लेकिन पाकिस्तान ने तमाम सबूतों के बावजूद इसे कभी स्वीकार नहीं किया. लेकिन गुरुवार को लश्कर के एक आतंकवादी ने खुद इसकी गवाही दी है. उसने बताया कि कैसे पाकिस्तान भारत के खिलाफ साजिश रच रहा है और कैसे भारतीय सेना ने उसे एक नई जिंदगी दी.

एजाज अहमद गोजरी नाम का यह आतंकी लश्कर ए तैयबा के उन 4 आतंकियों में से एक है जिन्हें बारामूला से सेना ने जिंदा पकड़ा था. उसने अपने साथियों के बारे में बात करते हुए बताया कि मुश्ताक, साहेबा, नासिर और ऐसे तमाम चेहरों की जिंदगी कत्लोगारत में झोंक दी गई हैं, ये सही नहीं है. उसने बताया कि हिंदुस्तान की फौज चाहती तो उसे गोली मार सकती थी. लेकिन ऐसा न करके भारतीय फौज ने उन्हें नई जिंदगी के सबक दिए हैं.

72

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दिया ममता बनर्जी को बड़ा झटका

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी है. कोर्ट ने कहा है कि चुनाव न होने वाली सीटों पर नतीजों का ऐलान न किया जाए.

पश्चिम बंगाल राज्य निर्वाचन आयोग की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने आज सुनवाई की. आयोग ने अपनी याचिका में कलकत्ता हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी थी जिसमें उसे प्रत्याशियों द्वारा ऑनलाइन दाखिल किए गए नामांकन पत्रों को स्वीकार करने को कहा गया था. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उस आदेश को रद्द कर दिया.

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में ये भी कहा है कि राज्य चुनाव आयोग ऐसे उम्मीदवारों को विजयी घोषित न करे, जहां किसी और पार्टी के उम्मीदवार नामांकन न कर पाए हों.

41

किम जोंग उन दक्षिण कोरिया की यात्रा के बाद, एक बार फिर चीन की यात्रा पर पहुंचे

किम जोंग उन दक्षिण कोरिया की यात्रा के बाद एक बार फिर चीन की यात्रा पर हैं. बड़ी खबर ये है कि मार्च के महीने में चीन की यात्रा कर चुके किम जोंग उन अमेरिकी राष्ट्रपति से मिलने से पहले एक बार फिर चीन की यात्रा पर चले गए हैं और सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि हमेशा प्लेन के सफर करने से परहेज़ करने वाले किम ने उत्तर कोरिया से चीन के डालियान शहर तक का सफर प्लेन से तय किया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति से किम की मुलाकात इसी महीने या अगले महीने की शुरूआत में होनी है. मगर उससे पहले उत्तर कोरिया के मार्शल किम जोंग उन अपना होम वर्क पूरा कर लेना चाहते हैं. तभी तो मार्च 27 तारीख को पहले वो चीन गए.

40

यूपी के सहारनपुर में भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष के भाई सचिन की गोली मारकर हत्या

यूपी के सहारनपुर में भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष कमल वालिया के भाई सचिन की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. इसके बाद पूरे इलाके में तनाव पैदा हो गया है. मृतक पक्ष के लोगों का आरोप है कि रामनगर के पास महाराणा प्रताप भवन तक शोभायात्रा निकाली जा रही थी.

इसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने सचिन वालिया की गोली मारकर हत्या कर दी. एडीजी ने बताया कि यह पूरा मामला संदिग्ध है. इसकी जांच की जा रही है. जिला प्रशासन ने तनाव की स्थिति को देखते हुए सहारनपुर में इंटरनेट सेवाएं अगले आदेश तक बंद कर दी हैं.

स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, क्षत्रिय समाज ने महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर सहारनपुर के रामनगर में शोभायात्रा निकालने की अनुमति मांगी थी.