154

रमजान के महीनें में नहीं चेलेगा सेना का आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन आलआउट

जम्‍मू-कश्‍मीर में रमजान के दौरान आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन नहीं चलाया जाएगा. हालांकि, आतंकियों की ओर से हमला होने की सूरत में सुरक्षाबल जवाबी कार्रवाई कर सकेंगे. बता दें, केंद्र सरकार ने राज्‍य सरकार की मांग पर जम्‍मू-कश्‍मीर में सशर्त सीजफायर का आदेश जारी किया है.

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इस आदेश की जानकारी मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को दी. केंद्र के इस आदेश के मुताबिक, रमजान के महीने में सुरक्षाबल जम्‍मू कश्‍मीर में कोई ऑपरेशन नहीं चलाएंगे. हालांकि, सुरक्षाबलों के पास ये अधिकार है कि किसी भी हमले के दौरान वो जवाबी कार्रवाई कर सकें.

सुरक्षाबल लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर भी कार्रवाई कर सकेंगे. केंद्र सरकार ने लोगों से सहयोग की अपील भी की है ताकि सभी शांतिपूर्वक रमजान मना सकें.

112

भारत में कुदरत का कहर मरने वालो की संख्या 60 से ऊपर, उत्तरी भारत में सबसे ज्यादा तूफान का असर

कुदरत की विनाशलीला ने उत्तर भारत के कई राज्यों में कोहराम मचा दिया है. उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार देर शाम आंधी-तूफान और बारिश ने जमकर कहर बरपाया. देश में आंधी-तूफान के कारण मौत का आंकड़ा बढ़ गया है. अभी तक पूरे देश में 62 लोगों की मौत हो गई है, इसके अलावा कई लोग घायल हुए हैं. अकेले उत्तर प्रदेश में मौत का आंकड़ा 38 पहुंच गया है. मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन के लिए अलर्ट जारी किया है. उत्तर प्रदेश में तूफान से मरने वालों की संख्या 38 पहुंची. पूरे देश में मौत का आंकड़ा 62 पहुंचा.    उत्तर प्रदेश में मौत का आंकड़ा  इस प्रकार है.

91

कर्नाटक में मतदान हुआ बंद, 222 सीटों पर शाम 6 बजे तक हुई 70% वोटिंग

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 222 सीटों पर सुबह से वोटिंग चल रही है.  बीेजेपी के सीएम उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा सवेरे ही अपना वोट डाल चुके हैं. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी चामुंडेश्वरी में अपना वोट डाला. बता दें कि 224 विधानसभा सीटों वाले राज्य में 2 सीटों पर मतदान स्थगित कर दिया गया है.

कर्नाटक में 4.98 करोड़ से अधिक मतदाता हैं जो 2600 से अधिक उम्मीदवारों के बीच से अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे. इन मतदाताओं में 2.52 करोड़ से अधिक पुरुष, करीब 2.44 करोड़ महिलाएं और 4,552 ट्रांसजेंडर शामिल हैं. जबकि 200 महिला उम्मीदवार भी मैदान में हैं.

सिद्धारमैया ने दावा किया कि कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी और वह इस बात को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं. वहीं, येदियुरप्पा के जीत के दावे पर सिद्धारमैया ने कहा कि उनका दिमागी संतुलन बिगड़ा हुआ है. दरअसल, येदियुरप्पा ने वोटिंग करते वक्त कहा था कि बीजेपी 150 से ज्यादा सीट जीतेगी और 17 तारीख को वह सीएम पद की शपथ लेंगे.

90

दिल्ली एनसीआर में मौसम बदला, मौसम विभाग ने दी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने एक बार फिर से चेतावनी जारी की है. इसके तहत 12 मई को दिल्‍ली-एनसीआर में कई जगहों पर बारिश होगी. इसके साथ ही मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी आंधी और तूफान की आशंका जताई है.

मौसम विभाग के मुताबिक, शाम 7 बजे तक दिल्‍ली के आईजीआई एयरपोर्ट, शाहाबाद, द्वारका समेत एनसीआर के कई क्षेत्रों में बारिश होने के आसार हैं. बता दें, शनिवार शाम को दिल्‍ली-एनसीआर के क्षेत्र में मौसम बदल गया. आसमान में बादल छाने की वजह से दोपहर 4 बजे के करीब ही अंधेरा छा गया.

वहीं, लुधियाना में काले बादलों की वजह से दिन में ही रात जैसी स्‍थ‍िति देखने को मिली. एक दम से मौसम में आए इस बदलाव की वजह से तापमान में भी अचानक गिरावट दर्ज की गई.

89

10 हजार फर्जी वोटर आईकार्ड मिलने के बाद, EC का ऐलान कर्नाटक की आरआर नगर सीट पर अभी चुनाव नहीं

कर्नाटक के राजराजेश्वरी नगर विधानसभा क्षेत्र के एक फ्लैट से मतदाता पहचान पत्र बरामद होने के बाद चुनाव आयोग इस सीट पर मतदान स्थगित करने का फैसला किया है. इस सीट पर अब 12 मई की बजाय 28 मई को वोटिंग होगी और मतगणना के लिए 31 मई की तारीख तय की गई है.

आरआर नगर सीट के एक फ्लैट से करीब 10,000 मतदाता पहचान पत्र बरामद हुए थे. आयोग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक इस सीट पर चुनाव प्रचार के दौरान मतदाताओं को लुभाने के लिये तमाम वस्तुयें बांटने और भारी मात्रा में फर्जी मतदाता पहचान पत्रों की बरामदगी जैसी अन्य घटनाओं की शिकायतें शुरुआती जांच में ठीक पाये जाने के बाद यह फैसला किया है.