359

अब बाबा रामदेव ने किया पतंजलि का सिम कार्ड लॉन्च, सिम के साथ बीमा भी साथ

योगगुरू बाबा रामदेव ने अब टेलीकॉम सेक्टर में अपने कदम रखे हैं. रामदेव बाबा ने पतंजलि ब्रांड के तहत भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के साथ एक सिम कार्ड लॉन्च किया है. इसे 'स्वदेशी समृद्धि सिम कार्ड' नाम दिया गया है. फिलहाल ये सिम कार्ड केवल पतंजलि के कर्मचारियों को ही उपलब्ध कराया जाएगा. बाद में इसका विस्तार कर सिम कार्ड सभी ग्राहकों के लिए पेश किया जाएगा.

इस सिम कार्ड के लिए ग्राहकों को 144 रुपये का रीचार्ज कराना होगा. इसमें ग्राहकों को 2GB डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी. साथ ही डेटा और कॉलिंग की सुविधा के साथ ग्राहकों को 100 SMS भी मिलेगा. इसके अलावा इस सिम कार्ड के जरिए ग्राहकों को पतंजलि प्रोडकट्स पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त डिस्काउंट भी दिया जाएगा.

358

गिलगिट बाल्टिस्तान में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को घेरा

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आतंकवाद पर फिर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया. उन्होंने कहा कि जब सीमा पर जनाजे उठ रहे हों, तब बातचीत नहीं हो सकती. सुषमा ने सोमवार दोपहर को मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान, ईरान, नॉर्थ कोरिया समेत कई मुद्दों पर बात की. सुषमा ने पाकिस्तान के साथ बातचीत के मुद्दे पर साफतौर पर कहा कि इस मामले में भारत का रुख साफ है आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं हो सकती हैं.

विदेश मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान में चुनाव होने से पहले भी बात करने को तैयार हैं, लेकिन हिंसा और बातचीत साथ में नहीं हो सकते हैं. वहीं गिलगिट बाल्टिस्तान के मुद्दे पर सुषमा ने कहा कि हमने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है. पाकिस्तान एक ऐसा देश है जिसे खुद लोकतंत्र के मायने नहीं पता है इसलिए वह हमें ना सिखाए.

328

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दिल्ली के लिए अद्भुत उपहार ,45 मिनट में दिल्ली से मेरठ तक का सफ़र तय कर सकेंगे दिल्ली वासी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के पहले चरण का उद्घाटन किया. एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी ने यहां पर रोड शो किया.प्रधानमंत्री का ‘रोड शो’ निजामुद्दीन ब्रिज से शुरू हुआ.

 यह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का लगभग नौ किलोमीटर का पहला चरण है.रोड शो के दौरान एक दूसरी खुली गाड़ी में परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी पीएम मोदी के साथ-साथ चलते नजर आए. पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए इस भीषण गर्मी में लोग एक्सप्रेस-वे के किनारे खड़े दिखे और पीएम को देखते ही उनका चेहरा खिल उठा.भारत के पहले 14 लेन के दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे के पहले चरण का काम भी पूरा हो गया.

327

आज मोदी सरकार के चार साल हुए पुरे, पीएम मोदी ने ओडिशा के कटक में की रैली

केंद्र में मोदी सरकार के आज चार साल पूरे हो गए हैं. इस मौके पर बीजेपी और मोदी कैबिनेट के मंत्री सरकार की उपलब्धियां जनता के बीच पहुंचा रहे हैं. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश किया. पीएम मोदी ने ओडिशा के कटक में एक रैली को संबोधित किया. जहां उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई, साथ ही विपक्ष की एकजुटता पर भी हमले किए.

हमने अपने जनता के दिलों में जगह बनाई है, मोदी राष्ट्र निर्माण में लगा हुआ है किसान क्रेडिट कार्ड का दायरा पशु पालन और मत्स्य पालन तक बढ़ाया गया है सरकार बीज से बजार तक व्यवस्था विकसित कर रही है, किसानों की आय दोगुना करने का प्रयास किया जा रहा है.

326

सीबीएसई के आये नतीजें 12th टॉपर मेघना को मिले 500 में से 499 नंबर

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं. इस परीक्षा में 83.01 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं और मेघना श्रीवास्तव ने पहला स्थान हासिल किया है. मेघना ने यूपी के गौतमबुद्ध नगर की स्टेप बाइ स्टेप स्कूल (सेक्टर 132) से पढ़ाई की है. खास बात ये है कि मेघना का सिर्फ एक नंबर कटा है और उन्होंने 500 में से 499 अंक हासिल किए हैं.

उनका लैंग्वेज सब्जेक्ट अंग्रेजी में एक अंक कटा है और 100 में से 99 अंक मिले हैं. वहीं इतिहास, ज्योग्राफी, साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं. वहीं उन्हें प्रेक्टिकल में भी पूरी अंक दिए गए थे. इसके अलावा जिन विषयों के नंबर प्रतिशत में नहीं जुड़ते हैं, उन विषयों में भी उन्होंने A-1 ग्रेड प्राप्त की है.