988

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में सड़क से खाई में गिरने से 45 लोगों की हुईं मौत

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में रविवार को एक बस खाई में गिर गई है, जिसमें 45 लोग की मौत हो गई. ये हादसा पौड़ी-धूमाकोट नैनीडांडा ब्लॉक में पिपली-भौन मोटर मार्ग पर हुआ है. बस सड़क से करीब 60 मीटर नीचे संगुड़ी गदेरे में गिर गई.

बस भौन से रामनगर जा रही थी. हादसा ग्वीन पुल के पास हुआ. पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर रवाना हो गई है. भौन से करीब 15 किलोमीटर आगे हादसा हुआ है.बस का नंबर यू के12 सी/0159 है.

बस में 28 लोगों के बैठने की क्षमता थी.गढ़वाल के कमिश्नर दिलीप जावलकर ने कहा कि 20 शवों को बरामद किया गया है. 12 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

हादसा किस वजह से हुआ फिलहाल अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.

951

इस साल स्विस बैंक में पैसा जमा करने वालों की सूचि में हुई 50 फीसदी की बढ़ोतरी

स्व‍िस बैंकों में भारतीयों का पैसा पिछले चार साल में 50 फीसदी बढ़ जाने को लेकर केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने दावा किया कि इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि स्व‍िस बैंकों में भारतीयों का जो पैसा है, उसमें ज्यादातर भारतीय मूल के उन लोगों का है, जो अब विदेशों में बस गए हैं. यह पूरा पैसा काला धन नहीं है.

अरुण जेटली ने उन रिपोर्ट्स का भी खंडन किया, जिनमें कहा जा रहा है कि काले धन के ख‍िलाफ मोदी सरकार की तरफ से उठाए गए कदम फेल हो गए हैं. उन्होंने कहा कि ऐसी रिपोर्टों की वजह से भ्रामक जानकारी फैल रही है.

उन्होंने फेसबुक पर अपने ब्लॉग में लिखा, '' स्व‍िट्जरलैंड स्व‍िस बैंकों में रखे पैसे की डिटेल साझा करने के लिए पहले तैयार नहीं था. लेकिन बाद में वैश्विक दबाव की वजह से वह इसके लिए तैयार हुआ है. अब उसने उससे जानकारी मांगने वाले देशों को डिटेल देने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है.'' उन्होंने बताया कि जनवरी, 2019 से भारत को भी इसकी जानकारी मिलनी शुरू हो जाएगी.

950

पुलवामा में सेना का ऑपरेशन खत्‍म, 3 आतंकी किये ढेर एक नागरिक की भी मौत

जम्मू-कश्मीर में रमजान सीजफायर खत्म होने के बाद से ही सेना का ऑपरेशन लगातार जारी है. इसी कड़ी में शुक्रवार को पुलवामा में सेना ने 3 आतंकियों को मार गिराया. ये ऑपरेशन दोपहर दो बजे से ही चल रहा था. जानकारी के मुताबिक, आतंकी एक घर में छिपे हुए थे और कुछ लोगों को बंधक बना रखा था. इस वजह से सेना को ऑपरेशन में खासी दिक्‍कत का समाना करना पड़ा.

सेना को शुक्रवार दोपहर जानकारी मिली कि पुलवामा में 3 आतंकी छिपे हुए हैं. इसके बाद सेना ने यहां सर्च ऑपरेशन चलाया. इसी बीच आतंकी एक घर में जाकर छिप गए. सेना और पुलिस के जवानों ने उन्‍हें घेर लिया और बाद में मार गिराया.

जानकारी के मुताबिक, आतंकियों ने घर में कुछ आम लोगों को भी बंधक बनाया था. ये ऑपरेशन 55RR और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने  संयुक्त रूप से चलाया.

600

पीएम मोदी के विदेश दौरों पर अब तक खर्च हुए 355 करोड़, RTI से हुआ खुलासा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेशी दौरे हमेशा से विपक्षी दलों के निशाने पर रहे हैं. उनके हर दौरे पर विपक्षी दल सवाल जरूर उठाते हैं और अब आरटीआई के तहत जो खुलासा हुआ है उससे तो विपक्षी दलों के उन पर निशाना साधने का नया हथियार मिल गया है.

आरटीआई के तहत खुलासा हुआ है कि प्रधानमंत्री मोदी ने 48 महीने के अपने शासनकाल में अब तक 50 देशों से ज्यादा 41 विदेश दौरा किया है. और इस यात्रा के दौरान कुल 355 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं.

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश दौरे को लेकर बेंगलुरु के एक आरटीआई कार्यकर्ता ने जानकारी मांगी थी. आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार, अपने कार्यकाल में मोदी करीब 165 दिन देश से बाहर रहे

432

सेना ने किया सर्जिकल स्ट्राइक का विडियो जारी, पाक ने बताया था मनगढ़ंत कहानी

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने सर्जिकल स्ट्राइक को मनगढ़ंत और कल्पना करार दिया है. दरअसल, 29 सितंबर 2016 को भारतीय सेना के जांबाज जवानों के द्वारा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में घुसकर की गई सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो सामने आया है. वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह जवानों ने बिना किसी चूक के साथ आतंकियों के ठिकाने को तहस-नहस कर दिया था.

बता दें, पाकिस्तान इससे पहले भी सर्जिकल स्ट्राइक को नकारता रहा है. वो हर बार इसे भारत की कल्पना करार देता है. वहीं, इसी साल अप्रैल में लंदन के वेस्टमिंस्टर सेंट्रल हॉल में 'भारत की बात, सबके साथ' कार्यक्रम में पीएम मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक की कहानी बताई थी.

पीएम मोदी ने बताया था कि 'मैंने हमारे अफसरों से कहा कि आप हिंदुस्तान को पता चले उससे पहले पाकिस्तान की फौज को फोन करके बता दो. लाशें वहां पड़ी होंगी तुम्हें समय हो तो जाकर वहां से ले आओ. हम सुबह 11 बजे से उनको फोन लगा रहे थे वो फ़ोन पर आने से डर रहे थे. 12 बजे वो फोन पर आए. इसके बाद हमने दुनिया को बताया कि भारत की सेना का ये न्याय प्राप्त करने का तरीका था.'