17

बंगाल में पीएम मोदी की रैली में पंडाल गिरने की खबर, ममता सरकार घेरे में

पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान पंडाल गिरने की घटना की जांच में बड़ी सुरक्षा चूक सामने आई है. 16 जुलाई को हुई इस रैली की सुरक्षा व्यवस्था में सूबे की ममता बनर्जी सरकार ने गंभीर लापरवाही बरती थी. मामले की जांच कर रही उच्चस्तरीय टीम और खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है.

इसमें कहा गया कि पीएम मोदी की सुरक्षा में ब्लू बुक रूल्स का उल्लंघन किया गया. रैली से पहले न ही पुलिस कर्मियों को ब्रीफ किया गया और न ही कोई रिहर्सल की गई, जबकि नियमानुसार पीएम की रैली में तैनात सुरक्षा कर्मियों को ब्रीफ किया जाना आवश्यक है. इसके अलावा रैली के आयोजकों और जिला प्रशासन के बीच कोई कॉआर्डिनेशन नहीं था, जोकि बेहद जरूरी है.

2

पश्चिम बंगाल सरकार ने अमित शाह की रैली को दी हरी झंडी

पश्चिम बंगाल सरकार ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की रैली को इजाजत दे दी है. तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. टीएमसी सांसद का यह ट्वीट बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के उस बयान के बाद सामने आया है,

जिसमें उन्होंने कहा कि ममता सरकार रैली की इजाजत दे या न दे, लेकिन वो पश्चिम बंगाल का दौरा जरूर करेंगे. अगर ममता बनर्जी को उनको गिरफ्तार करना है, तो वो कर सकती हैं.

दरअसल, नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन (NRC) के मुद्दे को लेकर मचे बवाल के बीच अमित शाह 11 अगस्त को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे. शाह वहां रैली को भी संबोधित करेंगे. वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता  बनर्जी NRC का विरोध कर रही हैं. इसकी वजह यह है कि इस सूची में 40 लाख लोगों का नाम नहीं है. इनमें से अधिकतर लोग बांग्लादेशी बताए जा रहे हैं.

1

NRC के खिलाफ भड़काऊ बयान देने पर ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज

फायर ब्रांड नेता और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एनआरसी मामले पर लगातार आक्रामक बयान दे रही हैं. अब असम के एक थाने में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है.

असम जातीयताबंदी युवा परिषद ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ उनके भड़काऊ बयान को लेकर असम के लखीमपुर सदर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई है.

नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन (एनआरसी) की लिस्ट में असम में 40 लाख से ज्यादा लोगों के नाम नहीं होने को लेकर बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा था इससे देश में गृहयुद्ध की स्थिति पैदा हो जाएगी.

700

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने विपक्ष पर जनता को गुमराह करने का आरोप

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने असम के राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) पर कहा कि विपक्षी दल इस मसले पर देश को गुमराह कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस वोटबैंक के चक्कर में बंगाली घुसपैठियों को बाहर करने का साहस नहीं दिखा सकी और अब सवाल उठा रही है. 

अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'जब सदन में मैंने एनआरसी पर अपनी बात रखनी चाही तो सदन नहीं चलने दिया गया. ये मेरे  लिए दुर्भाग्य की बात है कि मैं अपनी बात नहीं रख पाया. इसलिए प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी पड़ी.'

शाह ने कहा, 'पिछले दो दिनों से देश में एनआरसी के उपर बहस चल रही है और यह कहा जा रहा है कि 40 लाख भारतीयों नागरिकों को अवैध घोषित कर दिया गया है जबकि वास्तविकता है कि प्राथमिक जांच होने के बाद जो भारतीय नहीं है उनके नाम NRC से हटाए गए हैं.'

701

पीएम मोदी को पाकिस्तान बुलाने के मुड में है इमरान खान

पाकिस्तान में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को तहरीक-ए इंसाफ पाकिस्तान के मुखिया इमरान खान को सबसे ज्यादा सीटें जीतने पर बधाई दी. जिसके बाद अब इस बात की अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या इमरान खान एक कदम और बढ़ाते हुए पीएम मोदी को अपने शपथ ग्रहण समारोह में बुलाएंगे?

दरअसल, पाकिस्तान के संसदीय चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी पीटीआई प्रधानमंत्री पद के लिए अपने प्रमुख इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) के नेताओं को आमंत्रित करने पर विचार कर रही है. न्यूज एजेंसी भाषा ने पार्टी के एक अधिकारी की जानकारी के आधार पर यह खबर दी है.