140

राहुल गाँधी ने SC/ST एक्ट के जरिये सरकार पर लगायें आरोपों का अमित शाह ने दिया जवाब

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर दलितों के प्रदर्शन में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. राहुल के इस वार पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने पलटवार किया.

अमित शाह ने लगातार कई ट्वीट करते हुए लिखा कि राहुल जी, जब आपको आंख मारने और संसद में हंगामा करने से फुर्सत मिल जाए तो तथ्य जांच लें. उन्होंने लिखा कि मोदी सरकार ने संशोधित बिल के जरिए एससी/एसटी एक्ट को मजबूत किया है, फिर आप प्रदर्शन क्यों कर रहे हैं.  

अमित शाह ने लिखा कि अच्छा होता कि कांग्रेस ने जिस तरह बाबा साहेब अंबेडकर, बाबू जगजीवन राम और सीताराम केसरी के साथ व्यवहार किया है राहुल गांधी उस पर बोलते. कांग्रेस ने लगातार दलितों के साथ अत्याचार किया है.

134

पीएम मोदी और राहुल गाँधी ने करुणानिधि को दी श्रद्धांजलि

दक्षिण की राजनीति के पितामह कहे जाने वाले डीएमके प्रमुख एम. करुणानिधि अब इस दुनिया में नहीं रहे. करुणानिधि का मंगलवार शाम चेन्नई में निधन हो गया था. कर्नाटक सरकार ने इस उपलक्ष्य में एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया. करुणानिधि का अंतिम संस्कार चेन्नई के मरीना बीच पर किया जाएगा. उनके निधन के साथ ही देश के तमाम दिग्गज नेताओं और हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

बुधवार को करुणानिधि के पार्थिव शरीर को चेन्नई के राजाजी हॉल में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चेन्नई पहुंच करुणानिधि के अंतिम दर्शन किए. उन्होंने वहां पहुंच कर करुणानिधि के बेटे स्टालिन और बेटी कनिमोझी से मुलाकात की.

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी और उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वरा ने बुधवार को यहां द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) अध्यक्ष एम. करुणानिधि को श्रद्धांजलि अर्पित की. कुमारस्वामी और परमेश्वरा ने करुणानिधि के परिजनों से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त की.

135

करुणानिधि की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, विवाद के बाद मरीना बीच पर ही दफनाएं जायेंगें

तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और DMK प्रमुख एम. करुणानिधि का मंगलवार शाम 94 साल की उम्र में निधन हो गया. करुणानिधि के निधन के साथ ही तमिलनाडु समेत पूरे देश में शोक की लहर है. राज्य में एक दिन का अवकाश और सात दिन का शोक घोषित किया गया है.

करुणानिधि के निधन की खबर आते ही डीएमके समर्थक सड़कों पर रोते और बिलखते नजर आए. इस दौरान अंतिम दर्शन के लिए चेन्नई पहुंचे समर्थक बेकाबू भी हो गए, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा.

करुणानिधि के निधन के बाद उनको दफनाने को लेकर भी विवाद हुआ. करुणानिधि की पार्टी और उनके समर्थकों ने मांग की थी कि उन्हें चेन्नई के मशहूर मरीना बीच पर दफनाया जाए और उनका समाधि स्थल भी बने. लेकिन तमिलनाडु सरकार ने ऐसा करने से इनकार किया है.

120

लंबी बीमारी के बाद दक्षिण की राजनीति के मुख्य स्तंभ एम करुणानिधि का निधन

दक्षिण की राजनीति के मुख्य स्तंभ और तमिलनाडु के 5 बार मुख्यमंत्री रहे एम करुणानिधि का निधन हो गया है. लंबी बीमारी के बाद उन्होंने मंगलवार शाम 6:10 बजे अंतिम सांस ली.

94 वर्षीय द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के सुप्रीमो करुणानिधि को पिछले महीने ब्लड प्रेशर का स्तर गिरने के कारण भर्ती कराया गया था. पहले उनका इलाज घर पर ही चल रहा था, लेकिन बाद में तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया. तब कावेरी अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा गया था कि बढ़ती उम्र के कारण ही करुणानिधि की तबीयत बिगड़ी है. उन्हें बार-बार बुखार आ रहा है.

कावेरी अस्पताल की ओर से 6:40 बजे जारी किए गए प्रेस रिलीज के अनुसार, करुणानिधि ने 6:10 बजे अंतिम सांस ली.

101

राज्यसभा उपसभापति पद के लिए हरिवंश होंगे NDA के उम्मीदवार

राज्यसभा उपसभापति के लिए जद(यू) के राज्यसभा सांसद हरिवंश नारायण सिंह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार होंगे. इस पद पर चुनाव को लेकर 9 अगस्त को मतदान होंगे. वहीं विपक्ष में एनडीए के उम्मीदवार को शिकस्त देने के लिए संयुक्त प्रत्याशी उतारने को लेकर चर्चा चल रही है.

हरिवंश को राज्यसभा उपसभापति पद का उम्मीदवार बनाने के मुद्दे पर नीतीश कुमार ने कहा कि इस मसले पर चर्चा हो चुकी है. विचार विमर्श के बाद ही हरिवंश सिंह को राज्यसभा उपसभापति पद का उम्मीदवार बनाने का फैसला लिया गया है.

बताया जा रहा है कि उच्च सदन में बीजेपी के पास बहुमत न होने के बावजूद पार्टी विपक्ष को वॉकओवर देने के मूड में नहीं है. बावजूद इसके भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्यसभा के इस पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर सकती है.