353

एशियाई खेलों में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, विनेश फोगाट ने जापानी पहलवान को हराकर जीता गोल्ड

भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने 18वें एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली वो पहली भारतीय महिला पहलवान बन गई हैं. फाइनल मुकाबले में उन्होंने जापान की यूकी इरी को 6-2 से धूल चटाई. पूरे मुकाबले में विनेश ने जबरदस्त खेल दिखाया और जापानी पहलवान पर हावी रहीं.

विनेश ने पहले राउंड में आते ही चार अंक ले झटके और जापानी खिलाड़ी पर दबाव बना दिया. दूसरे राउंड में विनेश ने समय बिताते हुए शानदार डिफेंस के साथ अपनी बढ़त को कायम रखा स्वर्ण जीता. अंतिम 30 सेकेंड में विनेश ने दो अंक लेते हुए अपनी ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित की.

321

UN के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान का निधन, PM मोदी ने जताया दुख

संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान का शनिवार को निधन हो गया है. पिछले कुछ समय से बीमारी से जूझ रहे अन्नान 80 साल के थे. नोबेल पुरस्कार विजेता कोफी अन्नान के फाउंडेशन ने उनके देहांत की खबर दी.

फाउंडेशन ने एक बयान में कहा, 'बड़े दुख के साथ अन्नान परिवार और कोफी अन्नान फाउंडेशन यह घोषणा करते हैं कि संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव और नोबेल पुरस्कार से सम्मानित कोफी अन्नान का संक्षिप्त बीमारी के बाद शनिवार 18 अगस्त को स्विट्जरलैंड में निधन हो गया है.'

320

इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने पहुंचे कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने वाले कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू का अंदाज सरहद पार करते ही बदल गया. सुबह इमरान के शपथ ग्रहण में पाकिस्तानी आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा को जादू की झप्पी देने वाले सिद्धू ने शाम होते-होते एक कदम और बढ़ते हुए पाकिस्तान और बाजवा की तारीफ में जमकर कसीदे पढ़े. 

पाकिस्तान पहुंचे कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू एक के बाद एक विवादित बयान देते जा रहे हैं. इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में सुबह पाकिस्तानी सेना के चीफ बाजवा से गले मिलने वाले सिद्धू ने शाम को इस्लामाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान और बाजवा की जमकर तारीफ की. 

300

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पंचतत्व में हुए विलीन

पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न और बीजेपी के दिग्गज नेता अटल बिहारी वाजपेयी पंचतत्व में विलीन हो गए हैं. गुरुवार शाम पांच बजकर पांच मिनट पर नई दिल्ली के एम्स में पूर्व पीएम वाजपेयी ने अंतिम सांस ली. शुक्रवार शाम को नई दिल्ली के राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी  पुत्री नमिता भट्टाचार्य ने शाम पांच बजे मुखाग्नि दी.

इस दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण

224

अटल बिहारी वाजपेयी की मौत पर 7 दिन का राष्ट्रीय शोक, कल दोपहर होगा अंतिम संस्कार

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का दिल्ली के एम्स में गुरुवार शाम पांच बजकर पांच मिनट पर निधन हो गया. इसके बाद देश भर में शोक की लहर दौड़ गई. वहीं, वाजपेयी के निधन के बाद नेताओं और अन्य हस्तियों का एम्स में तांता लग गया. वाजपेयी के निधन की जानकारी सामने आते ही केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी एम्स पहुंच गए.

दिल्ली के राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर वाजपेयी का होगा अंतिम संस्कार, तैयारियां शुरू शुक्रवार दोपहर 01:30 बजे वाजपेयी की अंतिम यात्रा निकाली जाएगी. यह अंतिम यात्रा बीजेपी दफ्तर से स्मृति स्थल को निकाली जाएगी.

वाजपेयी का पार्थिव शरीर सुबह नौ बजे बीजेपी मुख्यालय ले जाया जाएगा. यहां उनका पार्थिव शरीर आम लोगों के अंतिम संस्कार के लिए रखा जाएगा. सूत्रों के मुताबिक अटल बिहारी वाजपेयी का अंंतिम संस्कार दिल्ली के स्मृति स्थल के पास किया जा सकता है.

अटल बिहारी वाजपेयी के पार्थिव शरीर को एम्स से उनके कृष्णा मेनन मार्ग स्थित आवास ले जाया  गया है. रातभर उनके पार्थिव शरीर को आवास पर ही रखा जाएगा. बीजेपी के झंडे को पार्टी मुख्यालय में आधा झुका दिया गया है. वाजपेयी के पार्थिव शरीर को कुछ देर में उनके कृष्णा मेनन मार्ग लाया जाएगा.