402

हिन्दू कोर्ट की पहली जज बोली, अगर गोडसे से पहले पैदा हुई होती तो गांधी को मैं मारती

उत्तर प्रदेश के मेरठ में गठित पहली हिंदू अदालत की पहली जज नियुक्त की गईं डॉ पूजा शकुन पांडे ने कहा है कि उन्हें गर्व है कि वो और उनका संगठन अखिल भारत हिंदू महासभा नाथू राम गोडसे को पूजता है.

खुद को सामाजिक कार्यकर्ता और गणित की प्रोफेसर बताने वाली पूजा शकुन ने मिडिया से फोन पर बात करते हुए कहा, 'हां, मुझे गर्व है कि हम नाथू राम गोडसे को पूजते हैं. वो गांधी के हत्यारे नहीं थे. उन्हें भारतीय संविधान लागू होने से पहले सजा दे दी गई थी. जाइए पढ़िए.’

401

भारतीय हॉकी टीम ने पूल मैच में हांग कांग को 26-0 से हराकर रचा इतिहास

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में बुधवार को हुए पूल मैच में हांग कांग को 26-0 से रौंदकर इतिहास रच दिया है. भारतीय हॉकी के इतिहास में 86 साल बाद यह मौका आया है, जब उसने इतनी बड़ी जीत हासिल की है.

इससे पहले भारत (आजादी से पहले) ने 1932 लॉस एंजेलिस ओलंपिक गेम्स में अमेरिका को 24-1 से मात दी थी.अंतरराष्ट्रीय हॉकी में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम दर्ज है, जिसने 1994 में समोआ को 36-1 से हराया था.

इस मैच में भारत शुरुआत से ही हावी था. बता दें कि इससे पहले टीम ने 18वें एशियाई खेलों में अपने अभियान का शानदार आगाज किया था. पहले ही मुकाबले में टीम इंडिया ने मेजबान इंडोनेशिया को 17-0 से रौंद कर रख दिया था. यह भारत की एशियाड में अब तक की सबसे बड़ी जीत है. मैच में भारत के 9 से ज्यादा खिलाड़ियों ने गोल किए.

400

लालू यादव की फिर बिगड़ी सेहत, मुम्बई में करा रहें है इलाज

बिहार के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव मुंबई में हैं और संक्रमण की वजह से बिगड़ी सेहत का इलाज करा रहे हैं. नेता, अभि‍नेता से लेकर तमाम अन्य लोग लालू के सेहतमंद होने के लिए दुआएं कर रहे हैं.

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने अपने पिता के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करने वालों का ट्विटर के माध्यम से धन्यवाद दिया है. बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी ने ट्वीट के माध्यम से जिन लोगों को धन्यवाद दिया उनमें कांग्रेस नेता संजय निरुपम, राजीव शुक्ला, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा और एक्टर रितेश देशमुख शामिल हैं.

368

सिद्धू के बचाव में आए पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री इमरान खान

पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री इमरान खान ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू का खुलकर बचाव किया है. उन्होंने सिद्धू को शांति का दूत बताते हुए उनकी आलोचना करने वालों पर निशाना साधा है. बता दें कि इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने और पाकिस्तानी सेना प्रमुख से गले मिलने को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू तीखी आलोचना का सामना कर रहे हैं.

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी अपने मंत्री सिद्धू पर निशाना साध चुके हैं. सिद्धू ने पाकिस्तान जाने को लेकर सफाई भी दी है, लेकिन फिर भी बीजेपी समेत अन्य पार्टियां उन पर निशाना साध रही हैं. इस दौरे को लेकर पार्टी के अंदर भी उनकी आलोचना हो रही है. इस बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने सिद्धू को शांतिदूत करार दिया है. उन्होंने कहा कि सिद्धू के पाकिस्तान आने पर उनकी आलोचना करने वाले शांति के पक्ष में नही हैं.

369

मध्यप्रदेश के मंदसौर में हुए रेप के दोनों आरोपियों को फांसी की सजा, 55 दिन में आया फैसला

मध्य प्रदेश के मंदसौर में सात साल की मासूम बच्ची के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी करने वाले दोनों आरोपियों को अदालत ने मौत की सजा सुनाई है. दोनों दरिंदों ने बीती 26 जून को इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस ने घटना के बाद महज 48 घंटे में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था.

पुलिस ने पहले इस मामले में आरोपी इरफान को गिरफ्तार किया था और उसके बाद दूसरे आरोपी आसिफ को भी गिरफ्तार कर लिया था. दोनों आरोपियों को मंदसौर कोर्ट में पेश किया गया था. जहां से उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था. लोगों के गुस्से को देखते हुए दोनों दरिंदों को कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया था.