राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पिछले कुछ समय से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के निशाने पर रहा है. इस बीच RSS अगले माह होने वाले अपने एक कार्यक्रम के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और लेफ्ट नेता सीताराम येचुरी को निमंत्रण भेजने की तैयारी कर रहा है.
आरएसएस का ये कार्यक्रम अगले महीने 17 से 19 सितंबर तक चलेगा. इसमें 'भविष्य का भारत' कार्यक्रम के तहत राहुल और येचुरी समेत अन्य राजनीतिक दलों को RSS न्योता भेजेगा.
वहीं संघ के न्योते पर कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि पार्टी इस पर तभी बोलेगी जब उन्हें आधिकारिक तौर पर निमंत्रण मिलेगा. वह पहले न्योते की भाषा देखना चाहती है.