109

हार्दिक पटेल अस्पताल से बाहर निकलकर बोले अंग्रेजों की सरकार देखनी है तो गुजरात आइए

किसानों की कर्जमाफी और पाटीदार आरक्षण को लेकर अनशन पर बैठे पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (पास) के नेता हार्दिक पटेल को दो दिन के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. शुक्रवार को हार्दिक की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद हार्दिक ने ट्वीट कर लिखा, 'अनिश्चितकालीन उपवास आंदोलन के 16वें दिन अस्पताल से छुट्टी लेकर मेरे निवास स्थान पर जा रहा हूं. किसानों की कर्ज माफी और सामाजिक न्याय के तहत आज उपवास आंदोलन का 16वें दिन पूरे प्रदेश में उपवास और जनसभा हो रही है. संपूर्ण लोक क्रांति का आह्वान हो गया है. हम कमजोर नहीं है.'

90

अमित शाह की अध्यक्षता में ही 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ेगी बीजेपी

मिशन 2019 की तैयारी को पुख्ता बनाए रखने के मकसद से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संगठन चुनाव को टालने का फैसला कर सकती है. सूत्रों के मुताबिक पार्टी बिना कोई जोखिम लिए आम चुनाव में मौजूदा अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में ही लड़ना चाहती है.

सूत्रों का कहना है कि भाजपा अमित शाह की अध्यक्षता में ही आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेगी. इसलिए संगठन चुनाव एक साल के लिए टाले जाएंगे. बता दें कि अमित शाह का कार्यकाल जनवरी 2019 में समाप्त हो रहा है. पार्टी सूत्रों का कहना है कि संगठन चुनाव को लोकसभा चुनाव के बाद कराए जाने के प्रस्ताव पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में फैसला लिया जा सकता है.

91

फारूक ने दी लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की धमकी बोले, 35A पर रुख साफ करे केंद्र

जम्मू-कश्मीर में रोज-ब-रोज सियासी पारा बढ़ता ही जा रहा है. नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा है कि अगर केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 35 ए और अनुच्छेद 370 पर अपना रुख साफ नहीं किया तो उनकी पार्टी सिर्फ पंचायत, और विधानसभा चुनाव ही नहीं बल्कि लोकसभा चुनावों का भी बहिष्कार करेगी.

इससे पहले भी अब्दुल्ला कह चुके है कि केंद्र सरकार को अनुच्छेद 35ए पर अपना रुख साफ करना चाहिए. गत पांच सितंबर को उन्होंने कहा था कि जब तक केंद्र सरकार इस पर अपने रुख को साफ नहीं करती है और राज्य में शांति की कोशिशों को आगे नहीं बढ़ाती है हम इन चुनावों में हिस्सा नहीं लेंगे.

70

अनशन के 14वें दिन अस्पताल ले जाए गए पाटीदार नेता हार्दिक पटेल

गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल बीते 25 अगस्त से अपनी मांगों को लेकर अनशन पर बैठे हुए हैं. पिछले कुछ दिनों में उनकी तबीयत लगातार खराब होती गई है. शुक्रवार को हार्दिक पटेल को अस्पताल ले जाया गया.

बता दें कि शुक्रवार को ही खोडलधाम ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेश पटेल हार्दिक से मुलाकात करने पहुंचे थे. नरेश पटेल से मुलाकात के बाद हार्दिक पटेल को अस्पताल ले जाया गया.

आपको बता दें कि नरेश पटेल लेउवा पटेल नेता हैं, उनकी पाटीदार समुदाय में काफी पहुंच है. गुजरात विधानसभा चुनाव के समय जब पाटीदार आंदोलन अपने चरम पर था, तब भी कई बार नरेश पटेल ने हार्दिक से मुलाकात की थी.

71

बिहार के बेगूसराय में अपहरण के शक में 3 लोगों की पीट-पीटकर हत्या

लोकतंत्र पर भीड़तंत्र हावी होने का मामला एक बार फिर सामने आया है. यह ताजी घटना बेगूसराय जिले की है, जहां शुक्रवार को हथियार बंद तीन बदमाश एक स्कूल के अंदर छात्रा को अगवा करने के इरादे से घुस गए. ये बदमाश अपने मंसूबों में कामयाब हो पाते, उससे पहले ही स्कूल में मौजूद स्थानीय लोगों के हत्थे चढ़ गए, जिन्होंने तीनों को पीट-पीटकर मार डाला.

बताया जा रहा है कि बेगूसराय जिले के छौराही थाना क्षेत्र के पंसल्ला गांव स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाली एक छात्रा को अगवा करने के इरादे से ये तीनों बदमाश वहां पहुंचे थे. ये छात्रा को अगवा करके ले जाने की फिराक में थे, तभी स्कूल के प्रिंसिपल ने इसका विरोध किया. इस पर इन बदमाशों ने प्रिंसिपल की पिटाई कर दी.