160

हरियाणा के गुरुग्राम में लाउडस्पीकर को लेकर विवाद बढ़ा, प्रशासन ने सील की मस्ज़िद

हरियाणा के गुरुग्राम में एक बार फिर नमाज़ को लेकर विवाद सामने आया है. गुरुग्राम की शीतला कॉलोनी में स्थित मस्ज़िद को लेकर पिछले सप्ताह से ही हंगामा जारी था, जिसके बाद अब नगर निगम ने मस्ज़िद को सील करने का फैसला किया है.

ये मस्ज़िद तीन मंजिला बिल्डिंग में बनी हुई थी. बता दें कि यहां पर नमाज़ को लेकर काफी विवाद हुआ था. हिंदू संगठनों ने कुछ दिनों पहले ही इसको लेकर शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके बाद से ही इलाके में माहौल गर्माया हुआ था.

हिंदू संगठनों की शिकायतों को देखते हुए ही शीतला कॉलोनी में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी. और अब प्रशासन ने मस्ज़िद को ही सील करने का फैसला ले लिया है.

151

आंध्रप्रदेश और राजस्थान के बाद ममता सरकार ने भी घटाई तेल की कीमतें

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के लोगों को कुछ राहत दी है. ममता सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 1 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है. तेल की नई कीमतें आज आधी रात से लागू की जाएंगी.

ममता से पहले सोमवार को विपक्ष की ओर से बढ़ती तेल कीमतों के खिलाफ बुलाए गए बंद के दिन आंध्र प्रदेश की टीडीपी सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर लागू वैट में कटौती कर जनता को 2 रुपये प्रति लीटर की राहत दी थी. इसके लिए राज्य विधानसभा में एक प्रस्ताव भी पारित किया गया था.

152

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पत्नी कुलसुम का लंदन में इंतकाल

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बीवी कुलसुम नवाज का लंदन में इंतकाल हो गया है. 68 वर्षीय कुलसुम नवाज पिछले काफी समय से गले के कैंसर से जूझ रही थीं. लंदन में उनका इलाज चल रहा था.

पाकिस्तान समाचार चैनल जियो​ टीवी के मुताबिक कुलसुम नवाज का इलाज लंदन ने हार्ले स्ट्रीट क्लीनिक में जुलाई 2014 से चल रहा था. उनको सोमवार से ही डॉक्टरों ने लाइफ सपोर्ट पर रखा था.

हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम नवाज भी कुलसुम के पास लंदन में ही थे. पाकिस्तान की अदालत द्वारा भ्रष्टाचार के मामले में सजा सुनाए जाने के बाद नवाज शरीफ अपनी बेटी मरियम के साथ स्वदेश लौट आए थे.

119

बंद पर BJP ने पूछा, क्या बच्ची की मौत की जिम्मेदारी लेंगे राहुल गांधी

पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विपक्ष के भारत बंद में कई जगह हिंसा हुई है. कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल पूरे देश में प्रदर्शन कर रहे हैं. इस पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से पलटवार किया गया है.

सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि विपक्ष के भारत बंद में जनता ने उनका साथ नहीं दिया है, इस दौरान हिंसा का सहारा लिया जा रहा है. केंद्रीय मंत्री ने भारत बंद के दौरान बिहार के जहानाबाद में हुई बच्ची की मौत पर सवाल उठाए, उन्होंने कहा कि आखिर इस मौत का जिम्मेदार कौन है.

120

NPA पर पूर्व RBI गवर्नर रघुराम राजन ने UPA सरकार को ठहराया जिम्मेदार

भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने बढ़ते गैर निष्पादित परिसंपत्तियों (एनपीए) को लेकर संसद की एक समिति को भेजे अपने जवाब में पूर्ववर्ती यूपीए सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है. सूत्रों के मुताबिक राजन ने अपने जवाब में कहा है कि घोटालों और जांच की वजह से सरकार के निर्णय लेने की गति धीमी होने की वजह से एनपीए बढ़ते गए.

गौरतलब है कि वरिष्ठ बीजेपी सांसद मुरली मनोहर जोशी की अध्यक्षता वाली संसद की प्राक्कलन समिति ने राजन को पत्र लिखकर समिति के सामने उपस्थित होकर एनपीए के मुद्दे पर जानकारी देने को कहा था.