230

मध्य प्रदेश के इंदौर में सैफी मस्जिद पहुंचे पीएम मोदी का शॉल और तसबी देकर किया स्वागत

नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए 2011 में मुस्लिम इमाम के हाथों टोपी पहनने से इनकार कर दिया था. अब सात साल बाद नरेंद्र मोदी देश के पीएम हैं. मध्य प्रदेश के इंदौर में दाऊदी बोहरा समुदाय के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सैफी मस्जिद पहुंचे जहां उन्हें शॉल ओढ़ाई गई और तसबी दी गई, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया. 

बता दें कि 2002 के गुजरात दंगे के बाद हिंदू-मुस्लिम के बीच नफरत की दीवार खड़ी हो गई थी. इस खत्म करने के लिए नरेंद्र मोदी ने 2011 में सामाजिक सद्भावना कार्यक्रम शुरू किया था. इस कार्यक्रम में इमाम मेंहदी हसन बाबा ने जेब एक गोल टोपी निकाल कर मोदी को पहनाने के लिए आगे बढ़े तो उन्होंने उसे रोक दिया. तब उन्होंने टोपी नहीं पहनी.

214

राहुल गाँधी ने कहा, वित्तमंत्री बताएं खुद माल्या को भगाया या ऊपर से मिला ऑर्डर

पेट्रोल-डीज़ल के बढ़ते दाम और राफेल डील के मुद्दे पर मोदी सरकार पर पहले से ही आक्रामक चल रहे विपक्ष को एक और मुद्दा हाथ लगा है. बुधवार को शराब कारोबारी विजय माल्या ने कहा कि उन्होंने भारत छोड़ने से पहले अरुण जेटली से मुलाकात की थी. अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस मुद्दे पर गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. राहुल पहले ही ट्वीट कर अरुण जेटली का इस्तीफा मांग चुके हैं.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि बुधवार को अरुण जेटली ने कहा कि विजय माल्या ने उनको संसद से अनौपचारिक मुलाकात की थी. वह लंबे ब्लॉग लिखते हैं, लेकिन इस बारे में कुछ नहीं लिखते. अरुण जेटली मुलाकात के बारे में झूठ बोल रहे हैं. इस दौरान उन्होंने साथी नेता पीएल पुनिया की बात कही, कि उन्होंने दोनों को बात करते हुए देखा था. राहुल ने कहा कि हमारे पास सबूत है.

213

पीएम मोदी का कांग्रेस पर वार बोले, कांग्रेस ICU में इसलिए हो रहा है महागठबंधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस आज आईसीयू में है और उसे अपने अस्तित्व के लिये विभिन्न दलों के ‘सपोर्ट सिस्टम’ की जरूरत है.

प्रधानमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नमो एप के माध्यम से संवाद करते हुए कहा कि आज महागठबंधन गांठों का बंधन नहीं है यह अपनी कमज़ोरियों को छिपाने के लिए कुछ अवसरवादी लोगों का गठजोड़ है.

PM मोदी बोले कि जब कोई ICU में होता है तब उसे सपोर्ट सिस्टम की जरूरत होती है ताकि उसे बचाया जा सके. कांग्रेस को भी इसी तरह का सपोर्ट सिस्टम लगाने का प्रयास हो रहा है.

मोदी ने कहा कि आज महागठबंधन की जो बात हो रही है, वह भाजपा और भाजपा कार्यकर्ताओं की ताकत का परिचायक है. कांग्रेस आज कुछ दलों का सहयोग जुटाने में लगी हुई है जबकि मध्यप्रदेश के अपने महाधिवेशन में उसने कहा था कि वह किसी के साथ समझौता नहीं करेगी.

उन्होंने कहा कि अब आज इसकी जरूरत क्यों पड़ रही है. महागठबंधन की अवधारणा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वे दलों को जोड़ रहें है और हम सवा सौ करोड़ दिलों को जोड़ रहे है. इस गठजोड़ में नीति अस्पष्ट है, नेतृत्व में भ्रम है और नीयत भ्रष्ट है.

उन्होंने कहा कि भाजपा से डर के कारण वे महागबंधन के खेल में लगे हैं जिनका एकमात्र नारा ‘मोदी हटाओ’ है और भाजपा का एक ही संकल्प है ‘देश को आगे बढ़ाओ. ’’

मोदी ने कहा कि अगर भाजपा ने कुछ गलत किया होता तब महागठबंधन की जरूरत नहीं पड़ती लेकिन भाजपा सरकार ने काफी काम किया है, ऐसे में मुद्दों पर लड़ने की बजाए विपक्ष झूठ के आधार पर लड़ाई लड़ने में लगा है.

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ वे नामदार है, हम कामदार हैं. उनका मकसद एक परिवार का कल्याण है, हमारा लक्ष्य राष्ट्र निर्माण है. उन्होंने कहा कि भाजपा विरोधी की कमजोरी पर नहीं बल्कि सवा सौ करोड़ लोगों की ताकत पर चलती है. ‘‘ हमारे पास बताने को काफी कुछ है और भाजपा कार्यकर्ता तथ्यों के आधार पर जनता के बीच जाएं.

174

कुछ जानकारी कोलेस्ट्रोल के बारे में

आधुनिक जीवन शैली की तेज रफ्तार एवं भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत का विषय बहुत पीछे रह गया इसकी सबसे बड़ी वजह है खान पान और रहन सहन की गलत आदतें, आओ हम सेहत के इन् नियमों का पालन करके खुद भी स्वस्थ रहे lशरीर की हर कोशिका के जीवन के लिए कोलेस्‍ट्रॉल का होना आवश्‍यक है। क्‍त में कोलेस्‍ट्रॉल की अधिक मात्रा शरीर को तमाम प्रकार की बीमारियां दे सकती है। दिल की बीमारियों की बड़ी वजह कोलेस्‍ट्रॉल का स्‍तर सामान्‍य से अधिक होना है 

कितना होना चाहिए कोलेस्ट्रॉल

6 मिलिमोल्स प्रति लिटर कोलेस्ट्रॉल को उच्च कोलेस्‍ट्रॉल की श्रेणी में रखा जाता है। इन हालात में धमनियों से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

कैसे कम करें  कोलेस्ट्रॉल

  • मोटापे को जल्द करें कंट्रोल
  • रोजाना 30 मिनट करें एक्सरसाइज
  • साइकिलिंग, स्विमिंग, रनिंग या डांसिंग जैसे शौक रखें।
  • ट्रांस फैट वाले फूड्स से रहें दूर।
  • कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर डॉक्टर द्वारा दी गई दवाओं का करें सेवन।

 

ह्रदय रोगों के कुछ लक्षण

  • अचानक सीने में दर्द दिल का दौरा पड़ने का संकेत हो सकता है I
  • आपको एक या फिर दोनो हाथों, कमर, गर्दन, जबड़े या फिर पेट में दर्द और बेचैनी महसूस हो सकती है।
  • आपको सांस की तकलीफ, ठंडा पसीना आना, मतली या चक्कर जैसे लक्षण हो सकते हैं।
  • आपको व्यायाम या अन्य शारीरिक श्रम के दौरान सीने में दर्द हो सकता है जिसे एनजाइना कहते हैं। जो कि जीर्ण कोरोनरी धमनी की बीमारी (सी ए डी) के आम लक्षण हैं।
  • लगातार सांस टूटने की अत्यधिक तीव्र तकलीफ दिल के दौरे की चेतावनी है।

 

(दोनों डॉक्टर सलाह के लिए यशोदा हॉस्पिटल, कौशाम्बी, गाजिआबाद में उपलब्ध हैं)

161

अनशन के 19 वें दिन हार्दिक पटेल ने नारियल पानी पीकर खत्म किया अनशन

पाटीदारों को आरक्षण, किसानों की कर्ज माफी के मुद्दे पर पिछले 19 दिनों से अनशन पर बैठे पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने बुधवार को अनशन खत्म किया. बुधवार दोपहर करीब 3 बजे खोडलधाम ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेश पटेल, उमाधाम ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने नारियल पानी पिलाकर हार्दिक का अनशन खत्म करवाया. हार्दिक पटेल 25 अगस्त से अनशन पर बैठे थे.

अनशन तोड़ने से पहले हार्दिक पटेल ने ट्वीट भी किया था. हार्दिक ने लिखा था कि उन्हें समझाया गया है कि उन्हें ज़िंदा रहकर अपनी लड़ाई जारी रखनी है.