601

हिज्बुल आतंकी की जम्मू पुलिस को धमकी, नौकरी छोड़ो वर्ना अंजाम भुगतो

कश्मीर में हिज्बुल आतंकी रियाज नाइकू सुरक्षा और पुलिस बलों के लिए गंभीर चुनौती बना हुआ है. बुधवार को सोशल मीडिया में उसका एक नया ऑडियो क्लिप जारी हुआ. क्लिप में उसने लोगों से अपील की है कि वे पुलिस की नौकरी जॉइन न करें.

ऑडियो क्लिप में नाइकू ने कहा है कि हिंदुस्तान की सरकार एक साजिश के तहत लोगों को एसपीओ बना रही है. कई विभागों में रिक्तियां हैं लेकिन पुलिस बल में ही भर्तियां हो रही हैं. नाइकू ने सभी एसपीओ से कहा कि वे उग्रवादियों की सूचना पुलिस को न दें और फौरन पुलिस की नौकरी छोड़ दें वर्ना नतीजे काफी बुरे होंगे.

500

देहरादून हॉस्टल में छात्रा से गैंगरेप, 4 नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के एक स्कूल में दसवीं की छात्रा के साथ हॉस्टल में गैंग रेप किए जाने का शर्मनाक मामला सामने आया है. जिन आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया, वे सभी नाबालिग बताए जा रहे हैं. हैरानी की बात ये है कि इस मामले को स्कूल प्रशासन दबाए बैठा रहा. जानकारी होने पर भी इस मामले में कार्रवाई नहीं की गई. मामले का खुलासा लड़की के गर्भवती हो जाने पर हुआ.

उत्तरकाशी में बीते माह नाबालिग बच्ची से दरिंदगी और हत्या के मामले में लोगों का गुस्सा अभी शांत भी नहीं हुआ था कि उत्तरकाशी से ही सटे देहरादून में नाबालिग छात्रा से गैंग रेप का मामला सामने आ गया. मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने स्कूल के निदेशक सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

501

पश्चिम बंगाल के वेस्ट मिदनापुर में बीजेपी और TMC के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

पश्चिम बंगाल के वेस्ट मिदनापुर में बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष की कार पर सोमवार को हुए हमले के खिलाफ कार्यकर्ताओं की ओर से रैली निकाली गई थी, तभी दोनों दलों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए.

बीते दिन पूर्वी मिदनापुर जिले में बीजेपी की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष की कार पर हमला हुआ था. वह एक बैठक में हिस्सा लेने के लिए 10-12 कारों के काफिले के साथ जिले में पहुंचे थे.

घोष ने दावा किया कि पूर्वी मिदनापुर के कोंटई में हमला तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की हरकत है. हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने इस आरोप को नकारा दिया था. उन्होंने इस घटना का एक वीडियो में ट्वीट किया है.

401

तेजस्वी ने कहा, UP- बिहार- झारखंड में 15 सीटों पर सिमट जाएगी बीजेपी

दिल्ली में इंडिया टुडे के प्रोग्राम माइंड रॉक्स के मंच पर शनिवार को बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पहुंचे.  इस दौरान उन्होंने हर सवाल का बेबाकी से जवाब देते हुए कहा कि बीजेपी 2019 में सत्ता में वापस नहीं आएगी. यूपी, बिहार और झारखंड में बीजेपी को 100 लोकसभा सीटों का नुकसान होगा.

तेजस्वी ने कहा कि यूपी, बिहार और झारखंड से बीजेपी को 2014 में 115 लोकसभा सीटें मिली थी, लेकिन 2019 में 100 सीटों का नुकसान होगा. बीजेपी अकेले बहुमत में आना तो दूर की बात है वो सत्ता में भी वापसी नहीं कर पाएगी. इस तरह देखा जाए तो बीजेपी इन तीन राज्यों में महज 15 सीटों पर सिमट जाएगी.

400

मनोहर पर्रिकर AIIMS में भर्ती, अमित शाह ने कहा, गोवा CM पर सही समय पर लेंगे फैसला

लंबे समय से बीमार चल रहे पूर्व रक्षा मंत्री और गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को शनिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया. एम्स से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि अग्नाशय से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे पर्रिकर का डॉक्टर का एक दल जांच कर रहा है.

सूत्र ने कहा कि डॉक्टरों का एक दल उनकी जांच कर रहा है और उनके कुछ टेस्ट भी किए जाएंगे. स्वास्थ्य में गिरावट के बाद पर्रिकर को विशेष विमान से दिल्ली लाया गया है.