814

BSF जवान की हत्या की वजह से भारत ने रद्द की PAK से विदेश मंत्री स्तर की मुलाकात

पाकिस्तान की ओर से विदेश मंत्री स्तर पर मुलाकात की पेशकश करने और भारत की ओर से पेशकश स्वीकार किए जाने के महज 24 घंटे के अंदर ही भारत ने इस मुलाकात को रद्द कर दिया है.

पाक की ओर से बातचीत करने का प्रस्ताव दिए जाने के बाद भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा के इतर न्यूयॉर्क में बातचीत की संभावना बनी थी, जो अब रद्द हो गई है.

813

चुनावी मोड में आए पीएम मोदी 2 दिन में 3 राज्यों का किया दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गए हैं. आने वाले 2 दिनों में यानी 22 और 23 सितंबर को प्रधानमंत्री तीन राज्यों का दौरा करने वाले हैं. इस दौरे में प्रधानमंत्री न केवल केंद्र की महत्वाकांक्षी योजनाओं को लॉन्च करेंगे बल्कि इन राज्यों के 18 लोकसभा क्षेत्रों से भी सीधे जुड़ेंगे.

प्रधानमंत्री मोदी आने वाले 2 दिनों में तीन राज्यों का दौरा करने वाले हैं, जिनमें ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड शामिल हैं. यह दौरा हर लिजाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस दौरान प्रधानमंत्री केंद्र की सबसे महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत का शुभारंभ करने वाले हैं.

701

इमरान की चिट्ठी पर भारत मुलाकात को तैयार, लेकिन एजेंडा तय नहीं

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पाकिस्तान के आग्रह पर विदेश स्तर की बातचीत करने के लिए तैयार हो गया है. भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों के बीच मुलाकात होगी,  हालांकि मुलाकात की जगह, समय और तारीख अभी बाद में तय होगी.

बता दें कि पाकिस्तान पीएम की लिखी चिट्ठी पर भारतीय विदेश मंत्रालय से जारी बयान में कहा गया है कि दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच अभी सिर्फ मुलाकात होगी, बातचीत पर कोई सहमति नहीं हुई है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि बीएसएफ जवान की हत्या बर्बर करतूत है, सीमापार आंतकवाद पर हमारी नीतियों में कोई बदलाव नहीं आया है. बातचीत और आतंकवाद साथ-साथ नहीं चल सकते.

700

आज पीएम मोदी ने दिल्ली के द्धारका में एक्स्पो सेंटर की नींव रखी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली के द्वारका में इंडिया इंटरनेशनल कनवेंशन एंड एक्सपो सेंटर की आधारशिला रखी. द्वारका जाने के लिए पीएम मोदी ने धौला कुआं से मेट्रो की सवारी की.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, मुझे जानकर खुशी है कि यह परिसर यातायात की आधुनिक सुविधाओं से जुड़ा होगा, एयरपोर्ट, मेट्रो स्टेशन से जुड़ा होगा. बिजनेस, मनोरंजन या टूरिज्म से जुड़ी व्यवस्थाएं एक प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी.

पीएम ने कहा, यह प्रोजेक्ट सरकार की संकल्प का हिस्सा है जिसके तहत इन्फ्रास्ट्रक्चर मजबूत किया जा रहा है. हम दुनिया में कहीं भी जाएं, तो पाएंगे कि छोटे-छोटे देश भी बड़ी-बड़ी कॉन्फ्रेंस रखने की क्षमता रखते हैं.

600

तीन तलाक पर अध्यादेश लाई मोदी सरकार, कांग्रेस ने कहा वोट के लिए राजनीति

केंद्र सरकार की नरेंद्र मोदी कैबिनेट ने बुधवार को तीन तलाक से संबंधित अध्यादेश को पारित कर दिया है. तीन तलाक बिल पिछले दो सत्रों से राज्यसभा में पास नहीं हो पाया था. सूत्रों की माने तो ऐसे में अब कैबिनेट ने इस पर अध्यादेश को मंजूरी दे दी है. आपको बता दें कि ये अध्यादेश 6 महीने तक लागू रहेगा, जिसके बाद सरकार को दोबारा इसे बिल के तौर पर पास करवाने के लिए संसद में पेश करना होगा.

तीन तलाक के मुद्दे पर मोदी सरकार काफी आक्रामक रही है, इसके लिए सरकार की ओर से बिल भी पेश किया गया था. हालांकि, कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों के विरोध के बाद इस बिल में संशोधन किया गया था.