लड़ाकू विमान राफेल डील को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी पर पलटवार किया है. कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि भाजपा कहती है कि राफेल मामले में अंतरराष्ट्रीय साजिश की जा रही है. लेकिन सवाल है कि डील के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पेरिस में उपस्थित थे, वहां कांग्रेस मौजूद नहीं थी, तो इसमें साजिश कौन कर रहा है?
कपिल सिब्बल ने कहा कि इस डील से 22 हजार लोगों को रोजगार मिलना था, लेकिन प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर भी चुप्पी साध लिए हैं. उन्हें जवाब देना चाहिए. उन्होंने कहा कि मनोहर पर्रिकर, अरुण जेटली या निर्मला सीतारमण में से किसी को भी राफेल डील के बारे में जानकारी नहीं थी, जिसकी घोषणा प्रधानमंत्री मोदी ने की थी.