951

अयोध्या राम मंदिर मामले में आज हुई सुनवाई, जस्टिस नजीर ने लिए कुछ आहम फैसले?

अयोध्या राम जन्मभूमि विवाद से जुड़े 1994 के इस्माइल फारूकी मामले को पांच जजों वाली पीठ को भेजने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है. प्रधान न्यायाधीन दीपक मिश्रा, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस अब्दुल नजीर की तीन जजों वाली बेंच ने यह फैसला 2:1 (पक्ष-विपक्ष) के हिसाब से दिया है.

चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा और जस्टिस अशोक भूषण इस मामले में एकमत रहे. जस्टिस अशोक भूषण की तरफ से दोनों जजों के फैसले को पढ़ा गया.

फैसले के पक्ष में कुछ बातें कहीं गईं, 1994 के इस्माइल फारूकी बनाम भारतीय संघ मामले में 'मस्जिद में नमाज पढ़ना धर्म का अभिन्न अंग नहीं है' को लेकर की गई टिप्पणी का संदर्भ भूमि अधिग्रहण के संदर्भ में था. लिहाजा इस फैसले के पैरा 52 में की गई टिप्पणी को उसी संदर्भ में समझने की जरूरत है.  इस्माइल फारूकी केस में इबादत के स्थान के 'तुलनात्मक महत्व' का संदर्भ जैसी छूट सिर्फ अधिग्रहण के संबंध में कही गई हैं.  इस्माइल फारूकी केस में की गई टिप्पणी अयोध्या मामले में मालिकाना हक तय करने के निर्णय को कोई प्रभावित नहीं करेगी.   इस्माइल फारूकी मामले को पुनर्विचार के लिए बड़ी बेंच को भेजने की जरूरत नहीं है.

950

चित्रकूट ‘राम पथ गमन यात्रा' में राहुल गाँधी ने नरेन्द्र मोदी पर हमला बोला

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मध्य प्रदेश के दो दिवसीय दौरे के तहत गुरुवार को चित्रकूट पहुंच गए. कांग्रेस की 'राम पथ गमन यात्रा' में चित्रकूट में एक रैली के दौरान राहुल गांधी ने राफेल को लेकर मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. राफेल सौदे पर राहुल गांधी ने कहा कि PM मोदी ने बदला पुराना कॉन्ट्रैक्ट, HAL से छीनकर अपने दोस्त को डील दी. राहुल गांधी ने कहा कि राफेल डील में बड़ा घोटाला हुआ है और पीएम मोदी ने अंबानी को फायदा पहुंचाया है.

राहुल ने यह भी कहा कि पीएम मोदी ने देश के साथ विश्वासघात किया और विश्वास खोया. आगे राहुल ने कहा कि राफेल डील को लेकर जब मैंने फ्रांस के राष्ट्रपति से बात की तो उन्होंने कहा कि डील में कोई सीक्रेट वाली बात नहीं है, आपकी सरकार बताना चाहे तो वह बता सकती है.

931

गृह मंत्रालय ने राज्य सरकारों से कहा SC के निर्देशों का हो पालन......

मॉब लिंचिंग और गाय के नाम पर हिंसक घटनाओं पर सख्त टिप्पणी के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकारों को एडवाइजरी जारी की है. इस एडवाइजरी में गृह मंत्रालय ने सभी सरकारों से लिंचिंग की घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा है.

इससे पहले सोमवार (24 सितंबर) को सुप्रीम कोर्ट ने इस मसले पर चिंता जाहिर करते हुए राज्यों को एक हफ्ते के अंदर अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने को कहा था. कोर्ट ने सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से कहा था कि वे गोरक्षा के नाम पर हिंसा और भीड़ द्वारा हत्या की घटनाओं पर अंकुश के लिए दिए गए निर्देशों पर अमल करें. कोर्ट ने अपनी टिप्पणी में ये भी कहा कि था लोगों को इस बात का एहसास होना चाहिए कि लिंचिंग जैसी घटनाओं पर उन्हें कानून की सख्ती का सामना करना पड़ेगा.

930

नई टेलिकॉम नीति को कैबिनेट ने दी मंजूरी, चीनी उद्योग के लिए 5538 Cr. का पैकेज

नरेंद्र मोदी द्वारा बुधवार को केन्द्र की कैबिनेट की बैठक हुई. इस बैठक में कई अहम फैसलों को मंजूरी दी गई. केन्द्र सरकार ने चीनी क्षेत्र के लिए 5538 करोड़ रुपये के पैकेज का ऐलान किया है, साथ ही नेशनल मेडिकल काउंसिल और नेशनल डिजिटल टेलिकॉम पॉलिसी को मंजूरी दी गई है.

कैबिनेट के मुख्य फैसलो मे  छत्तीसगढ़ में नई इलेक्ट्रॉनिक रेल लाइन के लिए 5950 करोड़ रुपए का ऐलान  चीनी क्षेत्र के लिए 5538 करोड़ रुपये के पैकेज का ऐलान, पाटलिपुत्र अशोक होटल पटना, गुलमर्ग को राज्य सरकार को वापस दिया जाएगा ,कैबिनेट ने नेशनल मेडिकल काउंसिल को मंजूरी दी, राष्ट्रपति से भी मंजूरी हुई, नेशनल डिजिटल टेलिकॉम पॉलिसी मंजूरी दी गई, इसके तहत ब्राडबैंड टू ऑल और 40 लाख रोजगार का लक्ष्य.

922

पीएम मोदी का विपक्ष को जवाब बोले, जितना कीचड़ उछालोगे, उतना ही कमल खिलेगा

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंका जा चुका है. मंगलवार को भोपाल में भारतीय जनता पार्टी ने कार्यकर्ता महाकुंभ का आयोजन किया. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह, राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहे.PM मोदी ने रैली से कांग्रेस पर जमकर हमला बोला.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हम बीजेपी के कार्यकर्ता हैं ये हमारे सौभाग्य की बात है.BJP का हर कार्यकर्ता देश की सेवा के भाव से काम करता है. पीएम ने कहा कि हम दीनदयाल जी का शताब्दी वर्ष कोई बड़े कार्यक्रम कर नहीं बल्कि लोगों की सेवा कर मना रहे हैं. आज हमारी पार्टी की 19 राज्य में सरकार है और हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है.