2

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से देश की राजधानी बनी कूड़ेदान

चार साल पहले देश की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राजधानी दिल्ली से शुरू किया गया स्वच्छ भारत अभियान दिल्ली में ही फेल होता नजर आ रहा है. दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारी की अपनी मांगों को लेकर हड़ताल 21 दिन से जारी है.

हालात यह है कि राजधानी हर गली और चौराहा कूड़े में तब्दील हो गया है. लोगों का गंदगी से बुरा हाल है और इस कूड़े में तब्दील होते शहर में समस्या पर सुनवाई करने वाला कोई नहीं है.

घर के बाहर चारों तरफ हो रही गंदगी से परेशान होकर अब लोगों ने सरकार और प्रशासन को नींद से जगाने के लिए सेल्फी विद गार्बेज कैंपेन की शुरुआत की है. यह कैंपेन सोशल नेटवर्किंग साइट पर खूब वाहवाही लूट रहा है.

1

विवेक तिवारी की पत्नी सीएम योगी से मिली, कहा सरकार पर पूरा भरोसा

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीते शुक्रवार हुए शूटआउट पर विवाद जारी है. सोमवार को राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मारे गए एपल मैनेजर विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी से मुलाकात की. अब SIT के नए चीफ भी उनके घर मुलाकात करने पहुंचे हैं.

सोमवार की सुबह कल्पना और विवेक का साला विष्णु सीएम आवास पहुंचे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. रविवार को ही उन्होंने कल्पना तिवारी से फोन पर बात की थी.UP CM ने उनसे बात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिया था. थोड़ी देर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी विवेक तिवारी के परिवार से मिले. कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल भी आज पीड़ित परिवार से मिलने वाला है.

990

लखनऊ शूटआउट पर बोले UP के मंत्री- योगी राज में सिर्फ अपराधी मारे जाते हैं

लखनऊ में ऐपल के सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में योगी सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने आरोपी पुलिस कॉन्स्टेबल का बचाव करते हुए गोलीकांड में मारे गए विवेक तिवारी को अपराधी तक करार दे दिया. जब उनसे इस मामले में सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि योगी राज में सिर्फ अपराधी मारे जाते हैं.

योगी के मंत्री का यह विवादित बयान उस समय सामने आया है, जब पुलिस कॉन्स्टेबल की गोली से विवेक तिवारी की हत्या को लेकर बवाल मचा हुआ है. यहां तक कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद इस घटना पर बयान दे चुके हैं. उन्होंने साफ कहा है कि यह एनकाउंटर नहीं था. इसके अलावा आला पुलिस अधिकारी भी इसमें यूपी पुलिस की गलती बता रहे हैं.

971

PM मोदी का आध्यात्मिक गुरु बताने वाले कथक डांसर को, PMO ने कराया गिरफ्तार?

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कत्थक डांसर पुलकित मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है. वह खुद को प्रधानमंत्री मोदी का आध्यात्मिक गुरु बताता था. पुलिस ने उसके पास से कई फर्ज़ी दस्तावेज भी बरामद किए हैं.

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को इस संबंध में प्रधानमंत्री कार्यालय से शिकायत मिली थी. पुलिस को बताया गया था कि एक व्यक्ति पीएम मोदी के नाम पर गोलमाल कर रहा है. जिसका दफ्तर गाजियाबाद में है.

क्राइम ब्रांच के एसीपी राजीव रंजन ने बताया कि क्राइम ब्रांच ने पुलकित मिश्रा उर्फ पुलकित महाराज को गिरफ्तार किया है. वो गाजियाबाद के साहिबाबाद में डांस अकादमी चलता है. वह अपने आपको अलग-अलग मिनिस्ट्री का बड़ा अधिकारी बताता था. वो जहां भी जाता है, वहां के प्रशासन को यही बताकर सरकारी सुविधाएं लेता था.

970

तारिक अनवर कांग्रेस में देख रहे है अपना भविष्य, बिहार में बनेंगे का पार्टी का चेहरा ?

सोनिया गांधी के विदेशी मूल के मु्द्दे पर 1999 में कांग्रेस से बगवात कर शरद पवार के साथ मिलकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी  (एनसीपी) का गठन करने वाले तारिक अनवर ने पार्टी को अलविदा कह दिया है. इतना ही नहीं उन्होंने लोकसभा सदस्य पद से भी इस्तीफा दे दिया है. ऐसे में अब माना जा रहा है कि एक बार फिर कांग्रेस में वापसी कर सकते हैं. 

सूत्रों की मानें तो तारिक अनवर कांग्रेस में अपना भविष्य देख रहे हैं. इसी के मद्देनजर उन्होंने एनसीपी से इस्तीफा दिया है. बिहार का कटिहार लोकसभा क्षेत्र तारिक अनवर की कर्मभूमि रही है. इसी संसदीय सीट से वो चुनाव लड़ते और जीतते रहे हैं