केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भारत और फ्रांस के बीच लड़ाकू विमान राफेल को लेकर हुई डील पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया. उन्होंने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि राहुल गांधी ने फेक न्यूज के जरिए देश भर में झूठ फैलाने की कोशिश की.
गोयल ने कहा कि राहुल गांधी के झूठ का पर्दाफाश फ्रांस सरकार और राफेल बनाने वाली कंपनी के सीईओ ने कर दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल ने अब तक न तो अरुण जेटली, न रविशंकर प्रसाद और न ही निर्मला सीतारमण के आरोपों का जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि इस सरकार और पीएम मोदी ने राष्ट्रीय सुरक्षा पर ध्यान दिया है और राफेल डील देश के हितों को ध्यान में रखकर ही की गई है.