हत्या के दो मामलों में रामपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है. पहले मंगलवार को एक मामले में उसे मरते दम तक उम्रकैद की सजा मिली और आज बुधवार को भी एक अन्य मामले में उसे उम्रकैद की सजा हुई. जज ने जैसे ही सजा का ऐलान किया तो रामपाल फूट-फूटकर रोने लगा और घुटनों के बल बैठ गया.
रोते हुए रामपाल जज से बोला- आप तो कबीर भक्त हैं, कुछ तो रहम कर देते. लेकिन जज ने इस पर कुछ जवाब नहीं दिया और उठकर चल दिए.