821

कुंडा के बाहुबली निर्दलीय विधायक राजा भैया अपनी नई पार्टी का जल्द करेंगे ऐलान

उत्तर प्रदेश में शिवपाल यादव की राह पर अब कुंडा के बाहुबली निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) भी निकल चुके हैं. उन्होंने अपनी राजनीतिक पार्टी बनाने की कवायद शुरू कर दी है. इसके लिए उनकी तरफ से चुनाव आयोग में आवेदन भी किया जा चुका है. माना जा रहा है कि सूबे के करीब एक दर्जन राजपूत और दलित समाज से आने वाले नेता उनके साथ आ सकते हैं. इसमें मौजूदा विधायक से लेकर पूर्व सांसद तक शामिल हैं.

लखनऊ में शनिवार को राजा भैया ने प्रेस कॉफ्रेंस करने का प्लान किया है. माना जा रहा है कि इस कॉफ्रेंस में अपनी नई पार्टी बनाने का औपचारिक ऐलान कर सकते हैं. हालांकि वो अपना शक्ति प्रदर्शन 30 नवंबर को लखनऊ की रैली में दिखाएंगे.

820

पिस्टलबाज आशीष पांडे की जमानत अर्जी खारिज, सोमवार तक के लिए जेल भेजा गया

दिल्ली के 5 स्टार होटल हयात में खुलेआम बंदूक लहराने वाला आशीष पांडे आज फिर पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुआ. पेशी के दौरान पुलिस ने कोर्ट से अपील की है कि आशीष पांडे को फिर कस्टडी में दिया जाए. लेकिन कोर्ट ने आशीष पांडे की रिमांड बढ़ाने से मना कर दिया है. इसके साथ ही कोर्ट ने आशीष पांडे की जमानत याचिका भी खारिज कर दी है. कोर्ट ने उसे सोमवार तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. यानी सोमवार तक अब आशीष पांडे जेल में रहेगा.

कोर्ट ने पुलिस से कहा कि पुलिस कस्टडी के लिए जो आधार दिया गया है, वह कल जैसा ही है. इस पूछताछ में लखनऊ से क्या मिला, उसका भी कुछ पता नहीं चला है. हालांकि, पुलिस ने जो दो नए लिंक बताए हैं वो ऐसे नहीं हैं जिनके आधार पर रिमांड दी जाए.

700

राम मंदिर के लिए शीतकालीन सत्र में कानून ला सकती है मोदी सरकार?

मोदी सरकार पर घर के अंदर से ही चौतरफा दबाव बनता जा रहा है कि वो राम मंदिर के निर्माण के लिए सदन में क़ानून लाए और अयोध्या में रामजन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का रास्ता साफ करे.

इस संभावना पर अंतिम मोहर लगी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विजयदशमी कार्यक्रम में मोहन भागवत के बयान से. संघ प्रमुख ने अपने संबोधन में कहा कि राम मंदिर के लिए कानून बनाना चाहिए. अगर भागवत यह बात कह रहे हैं तो वो एक तरह से सीधे सरकार को इशारा कर रहे हैं कि संघ और भाजपा के समर्थकों और राम के प्रति आस्था रखने वालों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मोदी सरकार को सदन में राम मंदिर के लिए क़ानून लाना चाहिए.

701

न्यू फरक्का एक्सप्रेस हादसाः 3 कर्मचारियों ने झूठ बोला, हो सकते हैं सस्पेंड

उत्तर प्रदेश के शहर रायबरेली के हरचंदपुर स्टेशन पर बीते बुधवार को रेल हादसे के मामले में जांच के दौरान पता चला है कि रेलवे के 3 कर्मचारियों ने झूठे बयान दर्ज कराए थे.

जांच में पता चला है कि हादसे के समय ये तीनों लोग हरचंदपुर में ही मौजूद थे, लेकिन उन्होंने अपने बयानों में खुद के गैरमौजूद रहने की बात कही थी. दरअसल ये जानकारी मोबाइल लोकेशन की जांच में पता चली है.

न्यू फरक्का एक्सप्रेस एक्सीडेंट मामले में रेल संरक्षा आयुक्त ने रेलवे बोर्ड के सामने जांच रिपोर्ट पेश की है जिसमें सिगनल प्वाइंट की खराबी, रिले रूम के मैग्नेटिक डोर और इलेक्ट्रॉनिक लॉक के अलावा डाटा लॉगर की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े किए हैं. इसके साथ ही लोकेशन बॉक्स में छेड़छाड़ की आशंका भी जाहिर की है.

600

सबरीमाला मंदिर के कपाट खुलने से पहलें ही हिंसा, पत्रकारों की गाड़ी पर हमला

केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर के कपाट आज खुलने जा रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर में महिलाओं की एंट्री पर लगे बैन को हटा दिया था, जिसपर विवाद हो रहा है. मंदिर से जुड़े लोग और स्वामी अयप्पा के अनुयायी इस फैसले को उनकी आस्था के खिलाफ बता रहे हैं.

सबरीमाला मंदिर में सभी लड़कियों और महिलाओं को प्रवेश की इजाजत देने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद से मंदिर के द्वार आज खुलने जा रहे हैं. आज शाम 5 बजे सबरीमाला मंदिर के कपाट खुलने हैं.