972

CBI के घमासान, राफेल पर बोले राहुल- नरेंद्र मोदी ने चोरी की है, पकड़े जाएंगे

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को राफेल डील और सीबीआई में घमासान पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. राहुल गांधी की यह प्रेस कॉन्फ्रेंस सीबीआई को लेकर मचे घमासान पर है. सीबीआई के दो प्रमुख अधिकारियों को छुट्टी पर भेजे जाने के बाद कांग्रेस पार्टी लगातार मोदी सरकार पर हमलावर है. कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र सरकार ने राफेल डील की जांच के डर से सीबीआई डायरेक्टर आलोक वर्मा को छुट्टी पर भेज दिया है

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी  मुख्यालय में प्रेस कॉन्फेंस को  संबोधित करते हुए कहा कि राहुल ने पत्रकारों से पूछा कि क्या अब  आपको लगता है कि राफेल मामले में कुछ  गलत हुआ है. सीबीआई के चीफ को हटाने का काम तीन लोगों की कमेटी करती है जिसमें पीएम, नेता प्रतिपक्ष और चीफ जस्टिस शामिल हैं. पीएम ने बिना इनके मशवरे के सीबीआई के मुखिया को हटाया. यह जनता का अपमान है,  संविधान का अपमान है, चीफ जस्टिस का अपमान है. और इन सबसे बढ़कर यह गैरकानूनी है.

953

महुआ भ्रमण के दौरान तेज प्रताप यादव खेत में चले गए, वहां उन्होंने किसानों से पूछा घईला से पटा रहे हैं पानी

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव इन दिनों अपने विधानसभा क्षेत्र महुआ का लगातार दौरा कर रहे हैं. इस दौरान तेज प्रताप कभी-कभी कुछ ऐसा भी कर बैठते हैं जिसमें लालू अंदाज साफ दिखाई देता है.

दरअसल, मंगलवार को महुआ भ्रमण के दौरान तेज प्रताप यादव अपनी एसयूवी से उतरकर खेत में चले गए. तेज प्रताप के खेत में पहुंचते ही उनके समर्थक भी उनके पीछे- पीछे वहां पहुंच गए. खेत में तेज प्रताप ने देखा कि किसान खैनी की खेती कर रहे हैं. इसी बीच तेज प्रताप की नजर खेत में रखे 5-6 घड़ों पर चली गई तो वह चौंक गए.

तेज प्रताप ने किसानों से पूछा 'घइला से पटा रहे हैं पानी'? किसान तेज प्रताप यादव की बात समझ नहीं पाया और उसने चौंकते हुए पूछा पानी मतलब? इस पर तेज प्रताप ने चुटकी लेते हुए किसान से कहा 'पानी मतलब वॉटर'. तेज प्रताप ने किसानों से कहा कि उन्हें लगा खेतों में पानी नहीं आ रहा है इसी वजह से वह घड़े से पानी पटा रहे हैं.

952

राहुल बोले- राफेल पर सवाल उठाने वाले CBI डायरेक्टर को चौकीदार ने हटाया

राजस्थान विधानसभा चुनाव की बढ़ती सरगर्मी के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में पहुंचे. यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीबीआई विवाद पर टिप्पणी की और इसे राफेल विमान डील से जोड़ते हुए मोदी सरकार की आलोचना की. राहुल ने कहा कि सीबीआई डायरेक्टर को इसलिए हटाया गया है क्योंकि उन्होंने राफेल पर सवाल उठाए थे.

राहुल गांधी ने आरोप लगाया, 'कल रात चौकीदार ने सीबीआई के डायरेक्टर को हटाया क्योंकि सीबीआई के डायरेक्टर ने राफेल पर सवाल उठाए थे.'राहुल ने इस मसले पर एक ट्वीट भी किया. ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'सीबीआई चीफ आलोक वर्मा राफेल घोटाले के कागजात इकट्ठा कर रहे थे. उन्हें जबरदस्ती छुट्टी पर भेज दिया गया. प्रधानमंत्री का मैसेज एकदम साफ है जो भी राफेल के इर्द गिर्द आएगा, हटा दिया जाएगा, मिटा दिया जाएगा. देश और संविधान खतरे में हैं.'

CBI चीफ आलोक वर्मा राफेल घोटाले के कागजात इकट्ठा कर रहे थे। उन्हें जबरदस्ती छुट्टी पर भेज दिया गया।प्रधानमंत्री का मैसेज एकदम साफ है जो भी राफेल के इर्द गिर्द आएगा- हटा दिया जाएगा, मिटा दिया जाएगा.देश और संविधान खतरे में हैं.

इससे आगे राहुल गांधी ने कहा, 'मोदी जी ने लाल किले पर खड़े होकर कहा कि मेरे प्रधानमंत्री बनने से पहले हाथी सो रहा था. मतलब इनकी सोच देखो मेरे आने से पहले हाथी सो रहा था हिंदुस्तान सो रहा था.' मोदी जी का यह बयान देश के हर नागिरक का अपमान करता है और हर किसी पर सवाल उठाता है. राहुल ने कहा यह शर्म की बात है.

प्रधानमंत्री मोदी पर सीधे-सीधे हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मित्रों, मुझे प्रधानमंत्री नहीं बनना है मुझे तो देश का चौकीदार बनना है, लेकिन चौकीदार चोर हो गया. मोदी की नकल उतारते हुए वह सारी बातें कहने के दौरान बार-बार चौकीदार बोलते थे और भीड़ से चोर कहलवा रहे थे. राहुल गांधी ने मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि नीरव मोदी, ललित मोदी और नरेंद्र मोदी तीनों के नाम में मोदी लगा हुआ है.

झालावाड़ में वसुंधरा राजे के गढ़ में आकर राहुल गांधी मुख्यमंत्री वसुंधरा और प्रधानमंत्री मोदी दोनों पर बराबर बरस रहे थे. वसुंधरा और मोदी पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि इनको किसानों और गरीबों की चिंता नहीं है, इनको तो ललित मोदी की चिंता है. वसुंधरा राजे और नरेंद्र मोदी की तस्वीर कभी गरीब और किसान के साथ नहीं देखी होगी. ये अपने ललित मोदी के साथ रहते हैं.

राहुल ने आगे कहा कि वसुंधरा राजे के बेटे को ललित मोदी ने करोड़ों रुपए दिए और सुषमा स्वराज की बेटी से उनका रिश्ता है. मोदी पूंजीपतियों के कर्ज माफ कर रहे हैं जबकि गरीब किसानों के मनरेगा के ₹35,000 करोड़ नहीं दे रहे हैं. मोदी ने संसद में कहा था कि मनरेगा मिट्टी खोदने का काम है और यह कांग्रेस की स्मारक है. आपके खून पसीने की बेइज्जती की है.

राहुल गांधी ने झालावाड़ के किसानों से पूछा कि आप को लहसुन का दाम कितना मिलता है. भीड़ ने कहा कि ₹2 रुपए. राहुल गांधी ने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार आई तो फसल की सही कीमत मिलेगी मिलेगी और कर्ज माफी भी होगा

 

जनसभा के बाद राहुल झालावाड़ से कोटा तक का लगभग 100 किलोमीटर का रोड शो करेंगे और इस दौरान कोटा की अलग-अलग जगहों पर उनका स्वागत किया जाएगा. कुछ जगह राहुल गांधी 'नुक्कड़ सभाएं' भी करेंगे.

राहुल गांधी आज रात कोटा में बिताएंगे, जिसके बाद गुरुवार को वह कोटा में महिला कांग्रेस के राज्य स्तरीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे. इसके बाद वह विमान से सीकर जाएंगे जहां पार्टी की संकल्प महारैली को संबोधित करेंगे. 

मुख्मयंत्री वसुंधरा राजे झालावाड़ जिले की झालरापाटन सीट से विधायक हैं और उनके बेटे दुष्यंत सिंह झालावाड़-बारां लोकसभा सीट से सांसद हैं. पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने दोनों ही जिलों की सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज की थी.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा, 'झालावाड़ में कांग्रेस बहुत अच्छी स्थिति में है. प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर डूडी के साथ मैंने दस माह पहले यहां किसान न्याय यात्रा निकाली थी, राहुल गांधी की यात्रा से यहां पार्टी और मजबूत होगी.'

पायलट ने कहा कि हाड़ौती के इलाके का किसान बदहाल है और राज्य में किसान आत्महत्या के लगभग आधे मामले इसी क्षेत्र से हैं, लोगों में मुख्यमंत्री व मौजूदा सरकार के प्रति भारी नाराजगी है.

840

अमृतसर ट्रेन हादसे पर विदेश में दुख, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जताया दुख

पंजाब के अमृतसर में ट्रेन हादसे के बाद देश भर में शोक का माहौल हैं. शुक्रवार शाम हुए हादसे को लेकर पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान समेत कई देशों के राष्‍ट्र प्रमुखों ने भी दुख जताया है.  

इमरान खान ने ट्वीट किया, ''अमृतसर के ट्रेन हादसे के बारे में जानकर दुख हुआ. मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं.'' यहां बता दें कि भारत-पाकिस्तान के बीच संबंधों में तल्खी रहती है. हालांकि हादसों और आपदाओं के समय दोनों देशों ने संवेदना जरूर जताई है.

841

अमृतसर में रावण दहन के दौरान हुए ट्रेन हादसे में 59 लोगों की मौत

अमृतसर में रावण दहन के दौरान हुए ट्रेन हादसे में 59 लोगों की मौत के बाद पंजाब सरकार जागी है. राज्य सरकार अब तीज-त्योहार संबंधी आयोजनों को लेकर दिशानिर्देश लाने की तैयारी में है.  मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस संबंध में गृह सचिव एनएस काल्सी को आदेश दिए हैं और कहा है कि वो जल्द इस दिशा में जरूरी कदम उठाएं.

मुख्यमंत्री ने गृह सचिव से को निर्देश दिया है कि धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन लिए विस्तृत गाइडलाइन्स तैयार किए जाएं ताकि अमृतसर जैसी त्रासदी की नौबत ही न आए. मुख्यमंत्री चाहते हैं कि दिशानिर्देशों में राज्य के किसी भी हिस्से में आयोजित होने वाले धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजनों को लेकर स्पष्ट तौर पर नियम-कायदों का उल्लेख होना चाहिए.