अयोध्या में राममंदिर मामले पर सियासत तेज हो गई है. सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले मोदी सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा अयोध्या में राम मंदिर निर्माण होकर रहेगा. अब देश के सवा सौ करोड़ हिंदुओं का सब्र की सीमा टूट चुकी है. उन्होंने कहा कि सरकार और कोर्ट को इस मामले में कुछ करना चाहिए.
गिरिराज ने कहा, 'अगर नेहरू जी उस समय मंदिर बनवा दिए होते तो आज विवाद न होता. लेकिन उन्होंने जानबूझकर विवाद रखा. कांग्रेस नेता कपिल सिबल कहते हैं अभी अयोध्या मामले की सुनवाई को रोक दिया जाए क्योंकि चुनाव है. उन्होंने कहा कि राममंदिर चुनाव का विषय नहीं है. इस तरह की बातों को अब हिंदू बर्दाश्त नहीं करेगा.
उन्होंने कहा कि राम मंदिर सवा सौ करोड़ हिंदुओं की आस्था का विषय है. सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई क्या हो यह तो सुप्रीम कोर्ट तय करेगा, लेकिन भारत के सवा सौ करोड़ हिंदुओं की जो बात है बहुत हो गया. गिरिराज ने कहा कि यह 72 साल तक हिंदुओं को फुसलाया और बहलाया गया. कोर्ट हो या सरकार निर्णय जो भी करें, लेकिन सवा सौ करोड़ हिंदुओं को अपमान हो या बर्दाश्त नहीं. सब्र की सीमा टूटने वाली है. उन्होंने कहा कि हिंदुओं के सब्र टूटेगा तो बाढ़ की तरह होगा, जिसका कोई वर्णन नहीं कर सकता.