61

पीएम मोदी ने सरदार पटेल की प्रतिमा का किया अनावरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आजाद भारत के पहले गृहमंत्री वल्लभ भाई पटेल की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा का अनावरण कर दिया लेकिन इस समारोह में एनडीए की पहली सरकार के पहले गृहमंत्री और लौहपुरुष लालकृष्ण आडवाणी नहीं दिखे.

आडवाणी सोनिया के साथ संसद में दिखे. कई नेताओं के साथ दोनों ने पटेल को श्रद्दासुमन अर्पित किए. भाजपा ने ही आडवाणी को छोटे सरदार और लौहपुरुष का खिताब दिया था. 2013 में जब प्रतिमा का अनावरण हुआ था तब भी आडवाणी वहां मौजूद थे.

'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के उद्घाटन के अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, मध्य प्रदेश की राज्यपाल और गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल समेत कई बड़े नेता मौजूद थे. लेकिन गुजरात के गांधीनगर से ही सांसद आडवाणी की वहां गैरमौजूदगी पर सवाल खड़े होना लाजिमी है. मोदी-शाह के दौर में आडवाणी बीजेपी के मार्गदर्शक मंडल में शामिल कर दिए गए थे. उसके बाद से सियासी मंचों पर उनकी कम ही उपस्थिति देखी जाती है.

60

अनुपम खेर ने FTII के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा

अनुपम खेर ने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) के चेयरमैन के पद से इस्तीफा दे दिया है. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, ऐसा उन्होंने अपने इंटरनेशनल टीवी शो के लिए किया है. खेर को अक्टूबर 2017 में एफटीआईआई का चेयरमैन बनाया गया था.

अनुपम खेर एक इंटरनेशनल टीवी सीरीज से जुड़े हैं. सूत्रों ने बताया है कि इसमें आ रही बाधाओं के चलते अनुपम ने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से इस्तीफा दिया है.

FTII  के चेयरमैन के रूप में पिछले साल अक्टूबर में ही अनुपम खेर की नियुक्ति हुई थी. उन्होंने गजेंद्र चौहान की जगह ली थी. बता दें कि गजेंद्र की नियुक्ति पर काफी सवाल उठे थे. अनुपम ने भी सवाल उठाए थे. उन्होंने कहा था, "गजेंद्र चौहान के बारे में कोई व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करेंगे क्योंकि वह उन्हें व्यक्तिगत तौर पर नहीं जानते हैं. लेकिन अगर FTII जैसे संस्थान के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के लिए जरूरी योग्यता की बात की जाए तो गजेंद्र चौहान निश्चय ही इस नियुक्ति के लिए योग्य उम्मीदवार नहीं माने जा सकते हैं."

52

दंतेवाड़ा में 'दूरदर्शन' की टीम पर हुआ नक्सली हमला, 1 कैमरामैन और 2 जवानों की मौत

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में अरनपुर में मीडियाकर्मियों पर नक्सली हमले की खबर है. दूरदर्शन की मीडिया टीम पर आतंकियों ने मंगलवार सुबह हमला कर दिया जिसमें एक कैमरामैन की मौत हो गई. उनकी सुरक्षा में लगे दो जवान भी शहीद हो गए.प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अरनपुर थाना छेत्र के नीलावाया के जंगलों में दोनों ओर से हो रही मुठभेड़ में जवान फंस गए. एक मीडियाकर्मी समेत दो जवान के शहीद होने की खबर है. दंतेवाड़ा के एसपी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं.

दंतेवाड़ा के एडिशनल एसपी गोरखनाथ बघेल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कैमरामेन काफी घायल अवस्था में था. उसे प्राथमिक चिकित्सा के लिए जवान ले जा रहे थे कि उसने दम तोड़ दिया. उनके मुताबिक घटनास्थल के लिए हेलीकॉप्टर और सुरक्षा बलों की और कंपनियां रवाना की गई हैं. अरनपुर में हुई इस घटना में और भी स्थानीय लोगों के जख्मी होने की खबर है.

53

शिवराज के अल्टीमेटम के बाद राहुल गांधी का यूटर्न, कहाकन्फ्यूज हो गया था

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश की एक रैली में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय पर पनामा घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया जिसको लेकर शिवराज और उनके बेटे कार्तिकेय आक्रामक हो गए.

दोनों ने राहुल के खिलाफ मानहानि का केस करने का दावा किया. शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय ने तो राहुल गांधी को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि 48 घंटे में उन्होंने माफी नहीं मांगी तो मैं उन पर कठोरतम कानूनी कार्यवाही के लिए बाध्य हो जाऊंगा.

इसके बाद राहुल गांधी बैकफुट पर आ गए और उन्होंने 24 घंटे के अंदर ही आपने बयान से पीछे हट गए। राहुल गांधी की तरफ से सफाई आ गई है. मध्य प्रदेश में ही पत्रकारों के साथ इन्फॉर्मल बातचीत के दौरान राहुल ने कहा कि मध्य प्रदेश और भाजपा शासित राज्यों में इतने घोटाले हुए हैं कि वह कन्फ्यूज़ हो गए थे.

21

चीन को चावल और सरसों बेचकर मोदी सरकार कम करेगी व्यापार घाटा

भारत-चीन व्यापार घाटे को पाटने के लिए दोनों देशों में अहम सहमति हो गई है. केन्द्रीय कॉमर्स और इंडस्ट्री मंत्री सुरेश प्रभु ने बताया कि चीन सरकार भारत से अपना आयात बढ़ाने के लिए तैयार हो गया है. कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) के मंच से प्रभु ने दावा किया कि मौजूदा वैश्विक चुनौतियों ने भारत को अपना निर्यात बढ़ाने का सुनहरा का दिया है.

प्रभु के मुताबिक चीन सरकार ने नवंबर में भारतीय एक्सपोर्टर से मुलाकात करने का फैसला लिया है. इस मुलाकात में भारतीय एक्सपोर्टर द्वार चीन में ट्रेड बाधाओं को दूर करने के लिए अहम कदम उठाने की कवायद की जाएगी.

वैश्विक कारोबार में जहां चीन दुनिया का सबसे बड़ा निर्यातक है वहीं भारत को चीन से सर्वाधिक व्यापार घाटा उठाना पड़ता है. न्यूज एजेंसी रॉयटर के मुताबिक भारत सरकार इस व्यापार घाटे को कम करने के लिए चावल और सफेद सरसों के निर्यात को बढ़ावा देने की तैयारी में है.